Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 Feb 2025 1:17 PM IST
पीएम मोदी हुए फ्रांस और अमेरिका के दौरे के लिए रवाना, ट्रंप और मैक्रों से होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस और अमेरिका दौरे के लिए रवाना हो गए। वह पेरिस में एआई एक्शन समिट में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका में प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
- 10 Feb 2025 1:09 PM IST
बीजेपी नेता मु्ख्तार नकवी का बयान आया सामने, कांग्रेस पर कसा तंज
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत की और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक गठबंधन का सियासी सूपड़ा क्यों साफ हो रहा है उसकी जड़ तक नहीं जाएंगे, तब तक ये लेख लिखते व पढ़ते रहेंगे और इनका सफाया होता रहेगा।
- 10 Feb 2025 1:00 PM IST
3 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, 4 लोग घायल हुए
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक 3 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की खबर है।
- 10 Feb 2025 12:55 PM IST
यूट्यूबर्स रणवीर इलाहबादिया और समय रैना की पुलिस में शिकायत
यूट्यूब शो India's Got Latent में पहुंचे यूट्यूबर्स रणवीर इलाहबादिया और समय रैना पर माता-पिता पर गलत कमेंट करने पर पुलिस में शिकायत हुई है।
- 10 Feb 2025 12:50 PM IST
अहमदाबाद के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी भरा पत्र एक अज्ञात व्यक्ति ने लिखा है।
- 10 Feb 2025 12:45 PM IST
सुरक्षा बलों ने बरामद किए हथियार
कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यहां से गोला बारुद भी मिला है।
- 10 Feb 2025 12:40 PM IST
आंखों में मिर्च डालकर आभूषण लूटने वाला गिरफ्तार
अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने सर्राफा की आंखों में मिर्च डालकर सोने की चेन लूटी थी। जिसे हाथरस पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
- 10 Feb 2025 12:35 PM IST
पीएम मोदी फ्रांस दौरे के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। वे एआई समिट में शामिल होंगे।
- 10 Feb 2025 12:30 PM IST
सोनिया गांधी ने जनगणना जल्द कराने की मांग की
सोनिया गांधी ने राज्यसभा में जनगणना में देरी का मुद्दा उठाया है और इसे जल्द कराने की मांग की है।
- 10 Feb 2025 12:25 PM IST
चांदी की कीमत 1 लाख के करीब
चांदी की कीमत 1 लाख रुपए के करीब है और इसकी कीमत 99,400 रुपए प्रति किलोग्राम है।
Created On :   10 Feb 2025 8:00 AM IST