Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 Feb 2025 2:35 PM IST
जर्मन चांसलर ने ट्रंप का सुझाव किया खारिज
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों को स्थानांतरित करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना की आलोचना करते हुए इसे "एक घोटाला" बताया।
- 10 Feb 2025 2:29 PM IST
फिलिस्तीनियों को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति का बड़ा दावा
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि कोई भी ताकत फिलिस्तीनियों को उनकी मातृभूमि से बेदखल करने की ताकत नहीं रखती।
- 10 Feb 2025 2:23 PM IST
महाकुंभ 2025 में रोज औसतन 1.44 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान
विश्व के सबसे बड़े धार्मिक सांस्कृतिक समागम 'महाकुंभ 2025' ने दुनिया को अचंभित कर रखा है। दुनियाभर के बड़े धार्मिक आयोजनों में यह अपनी विशेष पहचान बना चुका है। प्रयागराज में मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के पावन संगम में बीते 30 दिनों में आस्था का अटूट रेला उमड़ रहा है।
- 10 Feb 2025 2:12 PM IST
आकाश आनंद नहीं कर पाए कमाल, दिल्ली के ग्राफ में आई गिरावट
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गिरते जनाधार को संभालने के लिए मायावती ने अपने भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को कमान दी है। लेकिन हरियाणा के बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव में वह खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सके। वह कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं। दिल्ली में पार्टी का ग्राफ और गिर गया है।
- 10 Feb 2025 1:50 PM IST
'परीक्षा पर चर्चा' को लेकर नायब सिंह सैनी का बयान आया सामने
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल छात्रों से 'परीक्षा पर चर्चा' को लेकर सीधे बातचीत करते हैं, ताकि बच्चों के ऊपर परीक्षा का दबाव न रहे और बच्चे हर समस्या का सामना करते हुए आगे बढ़ें। बच्चों के दिमाग के ऊपर किसी प्रकार का दबाव न हो। बच्चों को खुशी-खुशी परीक्षा को एक पर्व के रूप में लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
- 10 Feb 2025 1:42 PM IST
महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई आस्था की डुबकी
सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम महाकुंभ में उमड़ रहे आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार को महामहिम का भी आगमन हुआ। भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुंभ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
- 10 Feb 2025 1:35 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 10-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.64 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 8 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.10 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 10 Feb 2025 1:34 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 10-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.30 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 8 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.10 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 10 Feb 2025 1:31 PM IST
एमपी के मौसम में वापस से बदलाव, जानें अपने शहर का मौसम
एमपी के मौसम में वापस से बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तापमान और मौसम में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे थे। अब वापस से मौसम बदला है। भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के कई सारे शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
- 10 Feb 2025 1:22 PM IST
महाराष्ट्र नांदेड में गुरुद्वारे के पास हुई फायरिंग, दो लोग बुरी तरह से घायल
महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा के पास सोमवार सुबह लगभग 9:30 गोलीबारी की घटना हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   10 Feb 2025 8:00 AM IST