Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 Feb 2025 12:20 PM IST
सोने की कीमतें नए आसमान पर पहुंची
भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक है।
- 10 Feb 2025 12:15 PM IST
कच्चे तेल की कीमत फिर 75 डॉलर के पार पहुंची
आज (10 फरवरी, 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 10 Feb 2025 12:10 PM IST
सेंसेक्स में 682 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी फिसला
भारतीय शेयर बाजार आज (10 फरवरी 2025, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स महज 682.00 अंक यानि कि 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,178.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 205.95 अंक यानि कि 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,354.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 10 Feb 2025 12:05 PM IST
भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
सोमवार को भारतीय रुपया 87.91 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 87.46 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 87.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 10 Feb 2025 12:01 PM IST
विक्रांत मैसी ने बेटे वरदान को बताया ‘वंडरफुल’, दिखाई झलक
अभिनेता विक्रांत मैसी के बेटे वरदान एक साल के हो चुके हैं। मैसी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पत्नी शीतल ठाकुर के साथ नन्हें वरदान की तस्वीरें शेयर की और उसे ‘वंडरफुल’ बताया।
- 10 Feb 2025 11:51 AM IST
परीक्षा पे चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने की छात्रों संग ‘परीक्षा पे चर्चा’, बोले 'क्रिकेटर सिर्फ बॉल को देखता है, स्टेडियम का शोर नहीं सुनता'
- 10 Feb 2025 11:48 AM IST
प्रयागराज जा रहे श्रद्धालु जाम में फंसे, मध्य प्रदेश सरकार के विशेष प्रबंध
प्रयागराज जा रहे श्रद्धालु जाम में फंसे, मध्य प्रदेश सरकार के विशेष प्रबंध भोपाल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-दुनिया के श्रद्धालु लाखों की तादाद में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में अभी भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते मध्य प्रदेश से भी गुजरने वाली सड़कों पर भारी आवागमन है और कई स्थानों पर जाम के हालात बन गए हैं।
- 10 Feb 2025 11:40 AM IST
नोएडा थाना सेक्टर-142 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
थाना सेक्टर-142 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच 9 फरवरी को एक मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
- 10 Feb 2025 11:33 AM IST
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके घर पर की मुलाकात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस की राज ठाकरे से यह पहली मुलाकात है।
- 10 Feb 2025 11:27 AM IST
आम आदमी पार्टी पिछले दस साल से दिल्ली की जनता से झूठे वादे कर रही थी नायब सिंह सैनी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की हार की वजह उन झूठे वादों को बताया जो केजरीवाल ने जनता से किए थे।
Created On :   10 Feb 2025 8:00 AM IST