Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 10 April 2025 4:02 PM IST
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भाजपा को हर जगह राहुल गांधी नजर आते हैं
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर गुरुवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बीमारी लगी हुई है, इन्हें सोते-जागते समय सिर्फ राहुल गांधी ही नजर आते हैं। इनकी बीमारी का इलाज तो हकीम के पास भी नहीं है। दरअसल, गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस से उन नेताओं को रिटायर हो जाना चाहिए, जो अब प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। भाजपा ने कहा कि खड़गे का संदेश राहुल गांधी के लिए है। आप प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो रिटायर हो जाएं।
- 10 April 2025 3:48 PM IST
काठमांडू में शिवराज सिंह चौहान ने किए पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों नेपाल की राजधानी काठमांडू में हैं। वह बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। बैठक खत्म होने के बाद गुरुवार को वह अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन किए। पशुपतिनाथ मंदिर में शिवराज सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना की और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उनकी श्रद्धालुओं के साथ गर्मजोशी भरी बातचीत हुई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
- 10 April 2025 3:26 PM IST
स्कूल में मिलने वाले भोजन को लेकर सरकार का फैसला
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को गर्म पका हुआ भोजन दिया जाता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसमें उपयोग होने वाली सामग्री लागत में 9.50 फीसदी की वृद्धि की है। इस वृद्धि के कारण केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 954 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत वहन करेगी। इससे विद्यार्थियों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन मिलता रहेगा। ये नई दरें 1 मई से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होंगी। पीएम पोषण योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसके अंतर्गत 10.36 लाख सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय आते हैं।
- 10 April 2025 3:15 PM IST
अंबेडकर जयंति को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तरफ से बैठी पीस कमेटी की मीटिंग
आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को 10 अप्रैल को डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सुधीर कुमार, एसीपी द्वितीय सौम्या सिंह एवं आईपीएस अधिकारी कृतिका शुक्ला द्वारा थाना दादरी एवं थाना जारचा क्षेत्र में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।
- 10 April 2025 2:54 PM IST
Shahdol News: पूर्व मंत्री के अधूरे बने खाली भवन पर नाबालिग से दुष्कर्म के बाद शहर में ऐसे दूसरे निर्माण पर नजर रखना जरूरी
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और अनूपपुर से भाजपा विधायक बिसाहूलाल सिंह के शहडोल शहर में पांडवनगर आशीर्वाद कॉलोनी स्थित खाली पड़े अधूरे घर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के खाली घरों में कैसे अपराध पनप रहा है।
- 10 April 2025 2:45 PM IST
Shahdol News: चार माह बाद भी 189 किसानों का अटका 7 करोड़ भुगतान
एनसीसीएफ नामक एजेंसी खरीफ उपज का उपार्जन कार्य कराया जाना जहां अभी भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है वहीं प्रशासन के लिए भी गले की हड्डी बन चुकी है। धान खरीदी कार्य समाप्त हुए चार महीने का समय बीत चुका है और रवी सीजन की खरीदी शुरु हो चुकी है और अभी तक जिले के 189 किसानों को 6.49 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं हो पाया है।
- 10 April 2025 2:41 PM IST
26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा लाया गया दिल्ली
26/11 के मुंबई टेरर हमले का आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित करके भारत में दिल्ली लाया गया है। अमेरिका के कोर्ट की तरफ से तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण रोकने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया था। तहव्वुर राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल के एक वॉर्ड में रखने की जानकारी सामने आई है। तहव्वुर राणा को लाने वाला प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है।
- 10 April 2025 2:35 PM IST
Shahdol News: खुलेआम चला अवैध प्लाटिंग का खेल, एसडीएम की पहली कार्रवाई से भूमाफिया में हडक़ंप
शहर सहित आसपास गांव में कृषि भूमि को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अवैध प्लाटिंग का खेल चला। शहर से लगे चार गांव में 22 खसरा नंबर में ही 350 से ज्यादा रजिस्ट्री हो गई। अवैध प्लाटिंग के इन मामलों में आम नागरिकों को जमीनें तो बेची गई पर उनके लिए रास्ता से लेकर छोटे-छोटे पार्क तक के लिए जगह नहीं छोड़ा गया।
- 10 April 2025 2:24 PM IST
Satna News: ए-ग्रेड मंडी-पीने को मिलता है खौलता पानी, कंडम हो चुके हैं वाटर कूलर
यहां जिला मुख्यालय में कृषि उपज मंडी की कमाई के मुख्य आधार माने जाने वाले किसानों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल तक नसीब नहीं हो रहा। यूं तो कहने को 7 वाटर कूलर मौसम के अनुकूल शुद्ध पेयजल के लिए कुछ वर्ष पूर्व प्रांगण में लगवाए गए थे।
- 10 April 2025 2:15 PM IST
Satna News: नवविवाहिता की हत्या के आरोपियों पर इनाम
जैतवारा थाना क्षेत्र के अमिलपुर में नवविवाहिता खुशबू द्विवेदी की हत्या और दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में तीन माह से फरार चल रहे उसके पिता अतुल द्विवेदी, ससुर सुमन द्विवेदी पुत्र गोविंद प्रसाद, सास मिथलेश द्विवेदी और ननद काजल पति विद्यानिधि शुक्ला पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने 5-5 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
Created On :   10 April 2025 8:00 AM IST