Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
07 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 7 Feb 2025 12:05 PM IST

    शेयर बाजार में सपाट कारोबार

    भारतीय शेयर बाजार आज (07 फरवरी 2025, शुक्रवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स महज 40.82 अंक यानि कि 0.052 प्रतिशत बढ़कर 78,098.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 32.90 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत बढ़कर 23,636.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 7 Feb 2025 11:58 AM IST

    हमने दिल्लीवासियों के दिल जीते- बोलीं बीजेपी सांसद सेहरावत

    भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 सालों से AAP सरकार थी और केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार। जनता ने दोनों पार्टियों के अंतर को साफ देखा है। जब हम चुनाव के दौरान लोगों के बीच गए तो लोगों को इस बात का दुख था कि इन्होंने (AAP) दिल्ली की हालत क्या बना दी है। हमने दिल्ली की जनता के दिलों को जीता है।

  • 7 Feb 2025 11:51 AM IST

    AAP की बैठक का अपडेट

    सभी उम्मीदवार बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। 

  • 7 Feb 2025 11:43 AM IST

    AAP की बैठक

    अरविंद केजरीवाल ने 70 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई है। 

  • 7 Feb 2025 11:39 AM IST

    नोएडा के एक नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    एनसीआर के स्कूलों में धमकी भरे मेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 7 फरवरी की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को ऐसी ही धमकी मिली। इनमें नोएडा का एक नामी स्कूल भी था। जिसके बाद स्कूल की तरफ से आज के लिए सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई और अभिभावकों को सूचना दी गई। जिसके बाद अभिभावक काफी परेशान हो गए।

  • 7 Feb 2025 11:22 AM IST

    महाकुंभ आग अपडेट

    घटना के चलते कोई भी घायल नहीं हुआ है। 

  • 7 Feb 2025 11:21 AM IST

    महाकुंभ आग अपडेट

    आग पर काबू पा लिया गया है।

  • 7 Feb 2025 11:20 AM IST

    महाकुंभ आग अपडेट

    दमकल टीम मौके पर मौजूद है।

  • 7 Feb 2025 11:10 AM IST

    महाकुंभ में फिर लगी आग

    महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। आग को भुझाने का काम जारी।

  • 7 Feb 2025 11:07 AM IST

    वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार

    AAP सांसद संजय सिंह के आरोपों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "संजय सिंह हों या कोई और AAP के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देना होगा। दिल्ली भाजपा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो जा रहा है। आतिशी अभी भी इसी तरह के एक मामले में जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल 6 बार हमारे नेताओं से माफी मांग चुके हैं। अब संजय सिंह और बाकी लोगों की बारी है।

Created On :   7 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story