Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 7 Feb 2025 1:00 PM IST
राहुल गांधी का आरोप, महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों में गड़बड़ी हुई
दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन कल्ब पर ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहलु गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों में गड़बड़ी की गई थी।
- 7 Feb 2025 12:55 PM IST
राहुल गांधी, संजय राउत और सुप्रिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन कल्ब पर ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
- 7 Feb 2025 12:50 PM IST
तेज स्पीड में बाइक चलाने से मना करने पर अधेड़ की हत्या
तेज गति से बाइक चलाने से मना करने पर हुए विवाद के बाद गुरुवार की रात अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी।
- 7 Feb 2025 12:45 PM IST
दिल्ली मेट्रो से हटाए गए आसाराम से जुड़े विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के अंदर आसाराम के विज्ञापन लगे होने पर विवाद के बाद आसाराम के विज्ञापनों को डीएमआरसी ने हटा दिया है।
- 7 Feb 2025 12:40 PM IST
केजरीवाल के साथ आप की बैठक शुरू
नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के सभी 70 कैंडिडेट्स की बैठक आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ शुरू हो गई है।
- 7 Feb 2025 12:35 PM IST
नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी की बैठक
नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के सभी 70 कैंडिडेट्स की बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल करेंगे।
- 7 Feb 2025 12:27 PM IST
ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, आज (07 फरवरी 2025, शुक्रवार) भी कंपनियों की ओर से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- 7 Feb 2025 12:20 PM IST
1 लाख रुपए के करीब पहुंची चांदी
चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है, लेकिन यह 1 लाख रुपए के करीब पहुंच गई है। इसकी कीमत 99,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 7 Feb 2025 12:15 PM IST
सोने का भाव 86000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार
सोने की कीमत 86 हजार प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंची है। आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक हो गई है।
- 7 Feb 2025 12:12 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त आई
भारतीय रुपया शुक्रवार को 11 पैसे बढ़कर 87.46 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल गुरुवार की सुबह रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर 87.51 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को नए रिकॉर्ड निम्नतम स्तर 87.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
Created On :   7 Feb 2025 8:00 AM IST