Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 7 Feb 2025 10:59 AM IST
केजरीवाल ने बुलाई बैठक
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी हलचल मच गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी 70 उम्मीदवारों की एक अहम बैठक बुलाई है, जो शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होगी। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले हो रही है, और इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि यह ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों के बीच बुलाई गई है।
- 7 Feb 2025 10:45 AM IST
आईडीएफ ने हिजबुल्लाह पर लगाया आरोप
लेबनान पर इजराइल के हमले , हिजबुल्लाह पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आईडीएफ ने लगाया आरोप
- 7 Feb 2025 10:40 AM IST
पिंपरी-चिंचवड़ में दुकानों में लगी
पुणे: पिंपरी-चिंचवड़ में कपड़े की दुकान में लगी आग, तीन दुकानें जलकर खाक
- 7 Feb 2025 10:22 AM IST
अमेरिकी सेना का विमान दुर्घटना
फिलीपींस में मिशन के दौरान अमेरिकी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत
- 7 Feb 2025 10:13 AM IST
आरबीआई ने रेपो रेट घटाई
आरबीआई ने पांच साल बाद रेपो रेट घटाया गया है। ईएमआई में आएंगी कमी
- 7 Feb 2025 10:03 AM IST
कर्नाटक HC आज सुनाएगा फैसला
सिद्धरमैया और येदियुरप्पा के खिलाफ मामलों पर कर्नाटक हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
- 7 Feb 2025 9:56 AM IST
ट्रंप का आईसीसी पर फिर प्रतिबंध
ट्रंप ने आईसीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कोर्ट की जांच में मदद करने वाले लोगों की भी संपत्ति जब्त करने और यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया
- 7 Feb 2025 9:42 AM IST
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर ट्रंप का प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
- 7 Feb 2025 9:35 AM IST
CM आतिशी का बड़ा बयान
दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी ने एग्जिट पोल को बताया एक साजिश, आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने का बीजेपी पर लगाया आरोप
- 7 Feb 2025 9:28 AM IST
आप की अहम बैठक आज
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी की बैठक बुलाई है।
Created On :   7 Feb 2025 8:00 AM IST