Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
07 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 7 Feb 2025 3:25 PM IST

    कांगो में परेशानी कम करने के लिए और प्रयत्न की आवश्यकता

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) में संकट को समाप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने की अपील की। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुटेरेस ने डीआरसी की स्थिति को 'बेहद चिंताजनक' बताया।

  • 7 Feb 2025 3:18 PM IST

    एसीबी पहुंची 15 करोड़ की जांच के लिए केजरीवाल के घर

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रत्याशियों के खरीदने के दावे के बाद अब मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एंट्री हो गई है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को एसीबी की टीम पहुंची है।

  • 7 Feb 2025 3:09 PM IST

    राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स से मिल सकती है राहत

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों पर लगने वाले टोल पर यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करेगी।

  • 7 Feb 2025 2:57 PM IST

    गुजरात सरकार की तरफ से हार्दिक पटेल को मिली राहत, राजद्रोह का केस लिया वापस

    गुजरात भाजपा के विधायक हार्दिक पटेल को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। दरअसल राज्य सरकार ने हार्दिक पटेल और अन्य के खिलाफ दर्ज राजद्रोह में मामले को वापस ले लिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। हार्दिक पटेल ने गुजरात की भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित भाई शाह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल का आभार व्यक्त किया।

  • 7 Feb 2025 2:50 PM IST

    बल्लेबाजी की शुरुात क्यों की कोंस्टास ने बताया हेड को खेल का दिग्गज

    ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे से वापस भेजे जाने के बाद, युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने कहा कि वह समझते हैं कि ट्रेविस हेड ने गाले में बल्लेबाजी की शुरुआत क्यों की और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को खेल का दिग्गज बताया।

  • 7 Feb 2025 2:36 PM IST

    यूपी रुद्र ने किया अपने अभियान का समापन

    हॉकी इंडिया लीग की लखनऊ स्थित फ्रेंचाइजी यूपी रुद्र ने तमिलनाडु ड्रैगन्स पर जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई, शीर्ष 4 से सिर्फ एक अंक पीछे रह गई। फिर भी, यह सीजन कई मायनों में फ्रेंचाइजी के लिए खास रहा। 10 मैचों के दौरान, यूपी रुद्र ने पांच जीते, चार हारे और 1 ड्रॉ खेला।

  • 7 Feb 2025 2:29 PM IST

    एमपी में पुलिस थानों की होगी ग्रेडिंग

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के पुलिस थानों का ग्रेडेशन किए जाने के साथ उन्हें पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।

  • 7 Feb 2025 2:04 PM IST

    लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव के परिवार से 17 फरवरी को सुनवाई

    जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई टल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव समेत 78 लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इसमें लालू प्रसाद यादव के अलावा राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव का नाम भी शामिल है।

  • 7 Feb 2025 1:46 PM IST

    गोपाल राय का बड़ा दावा

    अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि एग्जिट पोल की मदद से माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। यह (भाजपा) एग्जिट पोल की मदद से ऑपरेशन लोटस चलाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन हमारे सभी कैंडिडेट काउंटिंग की तैयारी में लगे हैं। हम सरकार बनाने जा रहे हैं। बीजेपी की सच्चाई कल सबके सामने आ जाएगी।

  • 7 Feb 2025 1:25 PM IST

    आरबीआई ने डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि डिजिटल पेमेंट्स फ्रॉड को रोकने के लिए केंद्रीय बैंक 'बैंकडॉटइन' और 'फिनडॉटइन' डोमेन शुरू करेगा।

Created On :   7 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story