Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 7 Feb 2025 10:21 PM IST
केंद्रीय कैबिनेट का 'स्किल इंडिया' कार्यक्रम को 2026 तक जारी रखने फैसला
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 'स्किल इंडिया' कार्यक्रम को साल 2026 तक जारी रखने और इसके पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
- 7 Feb 2025 9:39 PM IST
गौतम अडानी के बेटे की अहमदाबाद में हुई शादी
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी की गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी समारोह में दिवा से शादी की।
- 7 Feb 2025 9:15 PM IST
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राजद और कांग्रेस पर आरोप
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "आज NDA के सभी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद हमेशा बिहार पर रहता है और आज की मुलाकात ये स्पष्ट करती है कि बिहार के विकास और बिहार की विरासत को पीएम मोदी काफी महत्व देते हैं। 15 वर्षों की राजद की सरकार और पूर्व की कांग्रेस की सरकारों ने बिहार को बीमार प्रदेश बना दिया था। विकास की राह पर बिहार चल रहा है और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार का विकास है।"
- 7 Feb 2025 8:55 PM IST
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने महाकुंभ को बताया सबसे सुंदर, दिव्य और अविस्मरणीय आयोजन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने महाकुंभ को अब तक का सबसे सुंदर, दिव्य और अविस्मरणीय आयोजन बताया। उन्होंने महाकुंभ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन मानवता के लिए एक पवित्र अवसर है।
- 7 Feb 2025 8:42 PM IST
टीम इंडिया भुवनेश्वर के एक होटल में पहुंची
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया भुवनेश्वर के एक होटल में पहुंची। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।
- 7 Feb 2025 8:21 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिकी दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिकी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पीएम मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। हालांकि, मीडिया में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ट्रंप और मोदी की मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।
- 7 Feb 2025 8:10 PM IST
पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम में युवा बल्लेबाज सैम अयूब को जगह नहीं मिली है, क्योंकि वह साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल हो गए थे। तब से ही वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और उनका रिहैबिलिटेशन जारी है। अयूब पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और उनका चैंपियंस ट्रॉफी में ना होना पाकिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
- 7 Feb 2025 7:49 PM IST
टी-20 विश्व कप में रोहित ब्रिगेड ने खत्म किया था 17 सालों का सूखा, BCCI ने गिफ्ट की डायमंड रिंग, देखें तस्वीरें
29 जून 2024, वो तारीख जब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जंग में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात देकर देश के 17 सालों का सूखा समाप्त किया था। भारत के विश्व विजेता बनने पर विक्ट्री परेड का आयोजन भी किया गया था। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को एक अवॉर्ड शो में भी सम्मानित किया गया था। वहीं, हाल ही में बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स में टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को तोहफे के तौर पर एक हीरे की अंगूठी भेंट की। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
- 7 Feb 2025 7:35 PM IST
विक्रमादित्य सिंह ने अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन पर सवाल उठाए
कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन (डिपोर्टेशन) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि- ऐसा (निर्वासन) पहले भी हुआ है। लेकिन इस बार जो परिस्थितियां हैं, वे अलग हैं। उन्हें (भारतीय प्रवासियों को) जिस तरह से बेड़ियों में बांधकर भारत भेजा गया वह मानव अधिकार के खिलाफ है। कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा- भारत सरकार ने अपना विमान अमेरिका क्यों नहीं भेजा? या जिस तरह से पहले नागरिक विमान में उन्हें वापस लाया जाता था वैसे उन्हें वापस क्यों नहीं लाया गया? वे भारतीय हैं। उन्हें वापस लाने का सही तरीका भारत सरकार को लाना चाहिए था और इस मुद्दे को अमेरिकी प्रशासन के सामने मजबूती से उठाना चाहिए था।
- 7 Feb 2025 7:09 PM IST
अप्रवासी भारतीयों को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बयान
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "यह चौंका देने वाली बात है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का बयान अमेरिकी सरकार के प्रवक्ता की तरह लग रहा था। अगर भारत के नागरिकों को इस तरह जलील किया गया है तो प्रधानमंत्री मोदी को पुनर्विचार करना चाहिए कि क्या इस परिस्थिति में उन्हें अमेरिका जाना चाहिए या नहीं।"
Created On :   7 Feb 2025 8:00 AM IST