Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 07 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
07 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 8 Feb 2025 1:16 AM IST

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। देखना होगा कि राज्य में आम आदमी पार्टी या फिर बीजेपी की सरकार बनती है। वहीं, कांग्रेस इस चुनाव में क्या खास कमाल करती है, यह भी देखने वाली बात होगी। 

  • 8 Feb 2025 12:47 AM IST

    इस सीजन में वापसी राजस्थान का पुराना साथी

    आईसीसी के चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल का आयोजन भी होना है। आईपीएल 2025 के इस सीजन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को अपने स्पिन कोच के रूप में नियुक्त किया है। बता दें, बहुतुले पहले भी इस टीम के साथ काम कर चुके हैं। इस दौरान वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में काम कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे और खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरु करेंगे। इस बात का खुलासा मीडिया रिपोर्ट में हुआ है।

  • 8 Feb 2025 12:28 AM IST

    मतगणना से पहले मिल्कीपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

    उत्तप्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले मिल्कीपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। 

  • 8 Feb 2025 12:14 AM IST

    दिल्ली में कुशासन खत्म होगा और भाजपा सरकार बनाएगी - मोहन यादव

    दिल्ली में शनिवार को चुनाव के नतीजों का ऐलान होने वाला है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, "लोकसभा चुनाव, हरियाणा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद, भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव भी जीतेगी। दिल्ली में कुशासन खत्म होगा और भाजपा सरकार बनाएगी।"

  • 8 Feb 2025 12:02 AM IST

    दिल्ली में बन बीजेपी सरकार - गोवा सीएम प्रमोद सावंत

    दिल्ली में शनिवार को चुनाव के नतीजों का ऐलान होने वाला है। इसे लेकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा जीत रही है।"

  • 7 Feb 2025 11:47 PM IST

    मालवीय नगर में कमल खिल रहा - बीजेपी उम्मीदवार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है। मालवीय नगर में कमल खिल रहा है और दिल्ली में भी कमल खिलेगा। दिल्ली के लोगों ने भाजपा के पक्ष में अपना फैसला ले लिया है। मैं सीटों के दावे नहीं कर सकता हूं। वे केवल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। लेकिन ये मैं कह सकता हूं कि भाजपा की सरकार इस बार दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।"

  • 7 Feb 2025 11:29 PM IST

    दिल्ली में कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा और सीट भी - अजय राय

    दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "हम वहां पर जीरो थे और जीरो से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा और हमारी सीटें भी बढ़ेंगी। हमारे नेतृत्व ने कई मजबूत निर्णय लिए जो पहले हो जाने चाहिए थे। निश्चित तौर पर दिल्ली से लेकर पूरे देश में कांग्रेस को लेकर एक मजबूत संदेश गया है।"

  • 7 Feb 2025 11:14 PM IST

    महाकुंभ में डुबकी लगाकर बोले जितिन प्रसाद, 'आत्मा और मन की शांति के लिए सबको आना चाहिए'

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री और पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने महाकुंभ के भव्य आयोजन और प्रशासन की तैयारियों की सराहना की।

  • 7 Feb 2025 10:48 PM IST

    व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई- अयोध्या DM चंद्र विजय सिंह

    अयोध्या DM चंद्र विजय सिंह ने कहा, "उपचुनाव की मतगणना GIC में होगी और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मैंने संबंधित अधिकारियों और SP के साथ यहां तैयारियों का निरीक्षण किया। ECI के आदेशानुसार 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। एजेंट और मतगणना कर्मी

  • 7 Feb 2025 10:41 PM IST

    मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक से गुजरात के नर्मदा में पशुपालकों को हो रहा फायदा

    गुजरात सरकार ने नर्मदा जिले के आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, महिला स्वावलंबन और रोजगार के साथ-साथ कृषि और पशुपालन के क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इनसे यहां के लोग सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक की पहल शुरू की है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में पशुपालकों के पशुओं को उनके घर पर ही चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

Created On :   7 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story