Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 06 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
06 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 6 Feb 2025 10:34 PM IST

    ग्रीस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों में जबरदस्त वृद्धि हुई - ग्रीस विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस

    ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में ग्रीस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। हम पर्यटन, संस्कृति, व्यापार सहित सभी मामलों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। UNSC के सदस्य के रूप में, हम संयुक्त राष्ट्र के भीतर भारत की आवाज़ को दोहराना चाहेंगे। हम EU-भारत संबंधों के लिए विश्वसनीय मध्यस्थ भी बनना चाहेंगे। यह हमारे लिए एक अनूठा अवसर है जब हम राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।"

  • 6 Feb 2025 10:17 PM IST

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ग्रीक के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज दिल्ली में ग्रीक विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा, "पिछले वर्ष हमारे संबंधों में बहुत अधिक प्रगति हुई। हम और अधिक व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग चाहते हैं और शायद यह भी देखना चाहते हैं कि क्या हम कनेक्टिविटी पर काम कर सकते हैं। हम इस बात की सराहना करते हैं कि आप UNSC के सदस्य हैं।" 

  • 6 Feb 2025 10:09 PM IST

    उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने स्वीडिन के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने अपने साथी सांसदों के साथ दिल्ली स्थित संसद भवन में भारत-स्वीडन मैत्री समूह की अध्यक्ष मार्गरेटा सेडरफेल्ट के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

  • 6 Feb 2025 9:53 PM IST

    कांग्रेस केवल अपने परिवार के बारे में सोचती है - भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार

    भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कहा, "कांग्रेस केवल अपने परिवार के बारे में सोचती है। कांग्रेस का स्वभाव है कि वो खुद को बड़ा दिखाने के लिए दूसरे दलों को छोटा दिखाती है।"

  • 6 Feb 2025 9:36 PM IST

    13 महीनों में पीएम मोदी की गारंटी का अधिकांश काम हमने किया - सीएम विष्णदेव साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "13 महीनों की सरकार सब देख चुके हैं। 13 महीनों में पीएम मोदी की गारंटी का अधिकांश काम हमने किया है। हमारी सरकार आते ही आज प्रधानमंत्री आवास बनने भी शुरू हो गए। पहले की सरकार अंतर की राशि को चार बार में देती थी। छत्तीसगढ़ में पैसे हैं लेकिन पहले जो लोग सरकार में बैठे थे उनकी नीयत और नीति खराब थी इसलिए सरकार में दुर्व्यवस्था थी।"

  • 6 Feb 2025 9:27 PM IST

    पीएम मोदी ने वर्तमान में हो रहे विकास के बारे में बात की - जेडीयू सांसद संजय कुमार झा

    राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर JD(U) सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "उन्होंने कहा कि कैसे कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने भारत की स्थिति (कांग्रेस शासन के दौरान) के बारे में बात की। उन्होंने वर्तमान में हो रहे विकास के बारे में बात की।"

  • 6 Feb 2025 8:58 PM IST

    जयपुर सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज जारी

    एसडीएम दूदू गोपाल परिहार ने बताया, "आज 3 बजे के करीब जयपुर के दूदू में एनएच-48 मोखमपुरा पर एक रोडवेज बस और ईको गाड़ी के बीच टक्कर की सूचना मिली। 8 लोगों की मृत्यु हुई है। जितने घायल हैं उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे SMS अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।"

  • 6 Feb 2025 8:44 PM IST

    भारत ने 4 विकेट से जीता नागपुर वनडे, गिल ने खेली 87 रनों की पारी

    भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से शिकस्त दे दी। नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम 47.5 ओवर में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने 38.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। 

  • 6 Feb 2025 8:34 PM IST

    'पीएम मोदी की सोच देश को आगे ले जाने की' - भाजपा सांसद मयंक नायक

    भाजपा सांसद मयंक नायक ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कहा, "प्रधानमंत्री ने जो आज राज्यसभा के पटल पर जो बातें रखीं उसमें उन्होंने कांग्रेस की रीति-नीति और व्यवहार पर बात की जो देश के गरीबों को गरीब रखने का है। इन बातों को प्रधानमंत्री ने उजागर किया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़ों के लिए जो सरकार की योजनाएं हैं उससे सबका विकास हो रहा है, इसे लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में बात की। पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की एक राजनीति की नींव रखी थी। सभी योजनाओं के माध्यम से देश को आगे ले जाने की पीएम मोदी की सोच है।"

  • 6 Feb 2025 8:19 PM IST

    टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा, अक्षर पटेल 52 रन बनाकर आउट

    भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को अक्षर पटेल के रूप में चौथा झटका लगा है। वे 47 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर ने इस पारी के दौरान 6 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें आदिल रशीद ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

    भारत ने 33.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 221 रन बना लिए हैं। टीम को जीत हासिल करने के लिए अभी 28 रनों की जरुरत है। उपकप्तान शुभमन गिल 81 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Created On :   6 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story