Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 3 Feb 2025 2:08 PM IST
मनीष सिसोदिया का रोड शो
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में रोड शो किया।
- 3 Feb 2025 2:01 PM IST
राजस्थान के बूंदी में सूर्य समाप्ति का हो रहा आयोजन
राजस्थान के बूंदी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
- 3 Feb 2025 1:51 PM IST
बिहार में सरस्वती पूजा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा
बिहार में सोमवार को सरस्वती पूजा मनाई जा रही है। सरस्वती पूजा को लेकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस विशेष नजर रख रही है।
- 3 Feb 2025 1:43 PM IST
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर तंज कसते हुए कहा कि ये छोटे मियां, बड़े मियां की ठगजोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम किया है।
- 3 Feb 2025 1:34 PM IST
संतों ने किया बसंत पंचमी पर अमृत स्नान, रिएक्शन आए सामने
संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में साधु-संतों ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर अमृत स्नान किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में एकता का संदेश भी दिया।
- 3 Feb 2025 1:20 PM IST
एमपी के मौसम में फिर दिख रहा बदलाव, जल्द होगा ठंड का असर कम
मध्य प्रदेश का मौसम लगातार करवटें ले रहा है। कहीं, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है तो, कहीं तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते ही सुबह हल्की ठंडी देखने को मिल रही है।
- 3 Feb 2025 1:14 PM IST
दिल्ली सरकार को लेकर संबित पात्रा ने उठाए सवाल
दिल्ली की बिजवासन सीट से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश गहलोत के समर्थन में सांसद संबित पात्रा ने जनता के बीच जाकर वोट की अपील की है। इस दौरान संबित पात्रा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार ने जगह-जगह पर जल माफिया को बैठा रखा है।
- 3 Feb 2025 1:06 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 03-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 2 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 3 Feb 2025 1:06 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 03-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 2 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 3 Feb 2025 12:57 PM IST
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उठाया मनरेगा का मुद्दा
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सोमवार को लोकसभा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। उन्होंने तमिलनाडु में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 1,056 करोड़ रुपये की बकाया मजदूरी राशि जारी न करने पर चर्चा के लिए ये नोटिस दिया है।
Created On :   3 Feb 2025 8:00 AM IST