Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 03 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
03 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 3 Feb 2025 3:04 PM IST

    Shahdol News: कैसे चले उद्योग, लो वोल्टेज के कारण घंटों मशीन बंद

    शहर के आसपास संचालित छोटे उद्यमियों को इकाई चलाने में बिजली की समस्या गंभीर होती जा रही है। कोटमा तिराहा से आगे ठाड़ी पाथर क्षेत्र में संचालित फ्लाईएश ब्रिक्स की इकाईयों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण इकाई चलाना मुश्किल हो गया है।

  • 3 Feb 2025 3:03 PM IST

    Shahdol News: कार्यपालिका की रीढ़ कर्मचारियों को कमजोर कर रही सरकार

    अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। तीसरे चरण में 7 फरवरी को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रविवार को चर्चा के साथ ही प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

  • 3 Feb 2025 3:03 PM IST

    Shahdol News: पुलिस वाहन से टकराए बाइक सवार की मौत, जैतपुर थाना क्षेत्र की घटना

    जैतपुर थानांतर्गत पुलिस के डायल 100 वाहन से टकराए बाइक सवार युवक की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए 10 लाख मुआवजे की मांग की। उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने। गौरतलब है कि ग्राम खाड़ा से एक इवेंट से लौटते समय जैतपुर थाना के डायल 100 वाहन से रास्ते में कर्चुल बांध के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिस वाहन के पीछे से टकरा गई।

  • 3 Feb 2025 3:02 PM IST

    एआई को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि AI अपने आप में बिल्कुल निरर्थक है क्योंकि AI डेटा के ऊपर काम करता है। डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। चीन पिछले 10 सालों से बैटरी, रोबोट, मोटर, ऑप्टिक्स पर काम कर रहा है और हम पीछे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी बैंकिंग प्रणाली पर 2-3 कंपनियों द्वारा कब्जा न किया जाए, जो मूल रूप से आपको उत्पादन प्रणाली बनाने की अनुमति नहीं देती हैं। लेकिन हमारी बैंकिंग प्रणाली छोटे और मध्यम व्यवसायों और लाखों उद्यमियों के लिए खुली, गतिशील और सुलभ है। 

  • 3 Feb 2025 2:54 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का दावा

    महाराष्ट्र में अचानक 70 लाख वोटर्स जुड़े- राहुल गांधी

  • 3 Feb 2025 2:49 PM IST

    'रोजगार के बारे में कोई साफ जवाब नहीं...', राहुल गांधी का बड़ा दावा

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम तेजी से बढ़े हैं। एक सार्वभौमिक समस्या जो हम झेल रहे हैं वह है कि हम अभी तक बेरोजगारी की समस्या से निपटने में सक्षम नहीं हैं। आज तक UPA और NDA सरकार ने इस देश के युवाओं को रोजगार के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। 

  • 3 Feb 2025 2:41 PM IST

    पुलिस हिरासत में स्वाति मालीवाल

     दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया, जो पूर्वांचल की महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना नदी से एकत्र किए गए पानी के साथ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं।

  • 3 Feb 2025 2:32 PM IST

    स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर बड़ा आरोप

    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी सीधे-सीधे नाला बन चुकी हैं। यमुना नदी की हालत इतनी खराब हो गई है इसलिए हम सब अरविंद केजरावाल जी के घर जा रहे हैं और महिलाएं उनसे सवाल करना चाहती है कि छठ पूजा महिलाएं कहां करें? यमुना नदी का काला पानी हम इक्ट्ठा कर उनके लिए लेकर जा रहे । 

  • 3 Feb 2025 2:25 PM IST

    'बिहार को क्या मिला बजट मे..?', तेजस्वी यादव ने खड़ा किया सवाल

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 11 सालों में बिहार को क्या मिला बजट में? पूरी तरह से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।  इन्होंने(भाजपा) सब गुजरात के लिए किया है। 

  • 3 Feb 2025 2:15 PM IST

    स्मृति ईरानी को रोड शो

    भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमारा एक अहम हिस्सा हैं। दिल्ली की जनता मोदी की गांरटी पर विश्वास कर, कमल का बटन ज़रूर दबाएगी और दिल्ली में भाजपा जीत का परचम लहराएगी।

Created On :   3 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story