Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 3 Feb 2025 12:51 PM IST
बच्चों के साथ समय बिताती मजे करती नजर आईं नीरू बाजवा
अभिनेत्री नीरू बाजवा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बच्चों के साथ वर्कआउट करती नजर आईं। अभिनेत्री ने बताया कि वह बच्चों के साथ सुबह की शुरुआत कैसे करती हैं।
- 3 Feb 2025 12:40 PM IST
महाकुंभ भगदड़ मामला
महाकुंभ में भगदड़ हादसे पर सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई
- 3 Feb 2025 12:35 PM IST
आयकर कानून की पुरानी 'खिचड़ी' व्यवस्था के सरलीकरण के लिए सरकार ला रही न्यू इनकम टैक्स बिल
देश में 1961 का इनकम टैक्स कानून अभी भी चल रहा है। आम बजट 2025-26 को संसद के पटल पर रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अब एक नए इनकम टैक्स लॉ की देश को जरूरत है और इसके लिए सदन में एक बिल इसी सत्र में रखा जाएगा। ऐसे में देश में नए इनकम टैक्स कानून के लिए एक समीक्षा कमेटी बनाई गई थी।
- 3 Feb 2025 12:31 PM IST
मेक्सिको को अपराधी बनाने की कोशिश कर रहा वाशिंगटन लैटिन अमेरिकी ब्लॉक का ट्रंप प्रशासन पर निशाना
लैटिन अमेरिकी ब्लॉक के सदस्य देशों ने टैरिफ मुद्दे पर मैक्सिको के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने अमेरिका के 'आरोप और हस्तक्षेप' को अस्वीकार किया।
- 3 Feb 2025 12:21 PM IST
संसद में हंगामा
कुंभ में मौतों पर संसद में जबरदस्त हंगामा, विपक्ष पर भड़के रिजिजू, स्पीकर की नसीहत- प्रश्नकाल चलने दें
- 3 Feb 2025 12:02 PM IST
महाकुंभ में उमड़ा आस्था का जनसमुद्र, स्नानार्थियों की संख्या 35 करोड़ के पार
मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब एक नए शिखर पर पहुंच गया है। इसी क्रम में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर महाकुंभ में अब तक स्नानार्थियों की संख्या ने 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सोमवार को सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुंभ में स्नानार्थियों की कुल संख्या 35 करोड़ के पार हो गई। अभी महाकुंभ के सम्पन्न होने में 23 दिन और शेष हैं। पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50 करोड़ के ऊपर जा सकती है।
- 3 Feb 2025 11:50 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने 5 फरवरी सुबह सात बजे से शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने एक आदेश भी जारी किया है।
- 3 Feb 2025 11:42 AM IST
दिल्ली मंगलवार को समाप्त होगा चुनाव प्रचार, अमित शाह और केजरीवाल लगाएंगे जोर
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जंगपुरा, बिजवासन और द्वारका विधानसभा क्षेत्रों में तीन महत्वपूर्ण जनसभाएं करेंगे। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कालकाजी और छतरपुर विधानसभा क्षेत्रों में आप प्रत्याशियों के लिए चुनावी अभियान करते हुए नजर आएंगे।
Created On :   3 Feb 2025 8:00 AM IST