Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 3 Feb 2025 3:43 PM IST
निफ्टी में 121 अंकों की गिरावट
देश के शेयर बाजार में आज लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं कारोबार के अंत में निफ्टी 121.10 अंक यानि कि 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,361.05 के स्तर पर बंद हुआ।
- 3 Feb 2025 3:35 PM IST
राहुल गांधी का RSS पर निशाना
राहुल गांधी RSS पर निशाना साधाते हुए कहा कि मोहन भागवत कहते हैं 1947 में आजादी नहीं मिली है।
- 3 Feb 2025 3:34 PM IST
वोटिंग से पहले केजरीवाल ने कहा उंगली पर स्याही न लगवाएं
दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गियों के निवासियों से कहा कि कोई भी पैसा देने आए या सामान देने आए तो ले लें मगर उंगली पर स्याही ना लगवाएं।
- 3 Feb 2025 3:26 PM IST
कच्चे तेल के दाम गिरे
कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट देखी गई है। आज (03 फरवरी, 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 76.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 3 Feb 2025 3:21 PM IST
चांदी की कीमत में आई नरमी
चांदी के भाव में नरमी देखी गई है। आज चांदी की कीमत में करीब 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है। जिसके बाद इसकी कीमत 99400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 3 Feb 2025 3:16 PM IST
सोने की कीमत में आई गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड के रेट में करीब 150 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है।
- 3 Feb 2025 3:11 PM IST
सेंसेक्स में 341 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी फिसला
देश के शेयर बाजार में आज लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, सेंसेक्स 341.82 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,164.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 130.60 अंक यानि कि 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,351.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 3 Feb 2025 3:05 PM IST
Shahdol News: नहीं बचा बांधवगढ़ में पर्यटकों का पसंदीदा बाघ 'छोटा भीम'
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का पसंदीदा बाघ छोटा भीम की रविवार को भोपाल के वन विहार में इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विभाग ने बाघ की मौत का कारण कंजेक्टिव हार्ट फेलियर बताया है। बाघ छोटा भीम को 29 नवंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली व पनपथा रेंज के बीच जंगल में रेस्क्यू कर 30 नवंबर को भोपाल वन विहार में इलाज के लिए ले जाया गया था।
- 3 Feb 2025 3:05 PM IST
Shahdol News: सौ एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर 52 लोगों का कब्जा
संभाग मुख्यालय स्थित कल्याणपुर में सौ एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर 52 लोगों का अवैध कब्जा है। यहां लगातार पनप रहे अपराध के बाद मई और जून माह में कोतवाली पुलिस ने अवैध कब्जेधारियों का सर्वे कर सूची तैयार किया।
- 3 Feb 2025 3:04 PM IST
Shahdol News: स्वीकृति के 20 माह बाद भी नहीं बनी सडक़, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला
वार्ड क्रमांक 25 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्वीकृति के 20 माह बाद भी सडक़ नहीं बनने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में हुई है। स्थानीय नागरिक चार्टेड अकाउटेंट सुशील सिंघल ने शिकायत में बताया कि मई 2023 में रीवा रोड से मोती लाल सिंह के घर तक एक सीसी सडक़ को तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई थी।
Created On :   3 Feb 2025 8:00 AM IST