Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 3 Feb 2025 6:08 PM IST
रमेश बिधूड़ी ने साधा आप पर निशाना
कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अतिशी ने यहां कोई काम नहीं किया। यहां के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं और अलका लांबा पहले ही AAP से कांग्रेस में आई हैं जिन पर लोगों को विश्वास नहीं है। हम एक विश्वसनीय पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पीएम मोदी हमारे नेता हैं जिन पर जनता को विश्वास है।
- 3 Feb 2025 5:56 PM IST
दिल्ली चुनाव
मतदान और नतीजों के दिन सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी मेट्रो की सेवाएं
- 3 Feb 2025 5:31 PM IST
विश्व विजेता को मात देकर प्रज्ञानंद बने टूर्नामेंट के विनर
टाटा स्टील मास्टर्स चेस टूर्नामेंट के खिताबी जंग में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने विश्व विजेता डी गुकेश को मात दिया है। पहले राउंड में गुकेश ने प्रज्ञानंद की एक गलती का फायदा उठाते हुए बाजी मार ली थी। लेकिन इसके बाद ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने वापसी करते हुए गुकेश के हाथों से जीत छीन ली। टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी की इस जीत ने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर देश का दबदबा कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- 3 Feb 2025 5:05 PM IST
दिल्ली चुनाव का प्रचार खत्म
दिल्ली चुनाव का प्रचार खत्म हो गया है। अब 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
- 3 Feb 2025 4:47 PM IST
राहुल गांधी ने मेरी अमेरिकी यात्रा पर झूठ बोला- जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी ने मेरी अमेरिकी यात्रा पर झूठ बोला है। साथ ही, उन्होंने भारत की छवि को चोट पहुंचाई है।
- 3 Feb 2025 4:27 PM IST
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना
सपा के मुखिया अखिलेश यादव मिल्कीपुर में कहा- 'जो सत्य को छुपाए वह कभी योगी नहीं हो सकता है।'
- 3 Feb 2025 4:15 PM IST
बीजेपी के वरिष्ठ नेता का रोड शो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
- 3 Feb 2025 4:01 PM IST
अमित शाह बोले 10 साल तक केजरीवाल ने जनता को धोखा देने का काम किया
गृहमंत्री अमित शाह ने बिजवासन में कहा कि, 10 साल तक आप और केजरीवाल ने जनता को धोखा देने का काम किया।
- 3 Feb 2025 3:55 PM IST
सरकार मृतकों का आंकड़ा नहीं बता रही है: सांसद कनिमोझी
तमिलनाडु की डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान हादसे को लेकर संसद में कहा कि देशभर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे थे लेकिन सरकार मृतकों का आंकड़ा भी नहीं बता रही है।
- 3 Feb 2025 3:50 PM IST
सेंसेक्स में 319 अंकों की गिरावट
देश के शेयर बाजार में आज लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319.22 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,186.74 के स्तर पर बंद हुआ।
Created On :   3 Feb 2025 8:00 AM IST