Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 2 Feb 2025 11:22 AM IST
महाकुंभ 2025
प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 34 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान
- 2 Feb 2025 10:37 AM IST
'कनाडा अमेरिकी टैरिफ का सामना करने के लिए तैयार' - ट्रूडो
अमेरिका ने कनाडा से आने वाली सभी चीजों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। पड़ोसी मुल्क के इस ऐलान के बाद अब कनाडा के कार्यवाहक पीएम जस्टिन ट्रूडो भी एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए 155 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
- 2 Feb 2025 10:17 AM IST
लालू यादव परिवार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू यादव के परिवार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। हम यहां जगदेव बाबू(जगदेव प्रसाद) की जयंती पर आए हैं। लालू यादव ने जगदेव बाबू के नारे पर वोट लिया, उन्होंने सिर्फ़ अपने परिवार के लिए काम किया है। लालू यादव या उनका परिवार सिर्फ़ बिहार को लूट सकता है, अपने और अपने परिवार के लिए।"
- 2 Feb 2025 9:49 AM IST
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने की बजट की तारीफ
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अभी सबसे बड़ी चर्चा यही है कि 12 लाख की सालाना आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा और भी अच्छी बातें हैं। जैसे अभी तक जो लोग अपने मकान का किराया लेते थे, उनसे 2.4 लाख के बाद TDS लगता था, अब 6 लाख के बाद TDS लगेगा। TCS को खत्म कर दिया गया है। आज देश आश्चर्य मिश्रित खुशी में है। 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद, अगर आप भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करते हैं तो ऐसा होता है, जिसे आज दुनिया कह रही है 'मोदी है तो मुमकिन है'।"
- 2 Feb 2025 9:38 AM IST
ट्रंप ने कनाडा से इंपोर्ट होने वाली सभी चीजों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने पोस्ट करते हुए बताया, "आज मैंने मेक्सिको और कनाडा से आयात पर 25% टैरिफ (कनाडाई ऊर्जा पर 10%) और चीन पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लागू किया है। यह IEEPA के माध्यम से किया गया था क्योंकि अवैध विदेशियों और घातक दवाओं के कारण हमारे नागरिकों की मृत्यु का बड़ा खतरा है। हमें अमेरिकियों की रक्षा करने की आवश्यकता है, और राष्ट्रपति के रूप में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है। मैंने अपने अभियान में वादा किया था कि मैं अवैध विदेशियों और ड्रग्स को हमारी सीमाओं में आने से रोकूंगा और अमेरिकियों ने इसके पक्ष में भारी मतदान किया।"
- 2 Feb 2025 9:31 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव : आज भाजपा सभी 70 सीटों पर प्रचार करेगी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तीन दिन का समय बचा है। इस बीच भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रचार-प्रसार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। चुनाव से पहले यह आखिरी रविवार है, इसलिए आज भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी। आप हमारे सभी नेताओं को जनता के बीच देखेंगे और भाजपा की ताकत तब है जब नेता और कार्यकर्ता सड़क और जमीन पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, तभी हम जीतते हैं।"
- 2 Feb 2025 9:06 AM IST
महाकुंभ में आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान
आज 2 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने यह जानकारी दी।
- 2 Feb 2025 8:53 AM IST
क्राइम ब्रांच ने भोपाल से बरामद की लाखों रुपये की नशीली दवाएं
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 9 लाख 30 हज़ार अल्प्राजोलम टैबलेट और 5240 कोडीन सिरप बोतल भोपाल स्थित एक गोदाम से बरामद की हैं। मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा गया है
- 2 Feb 2025 8:53 AM IST
दिल्ली पर एस जयशंकर की टिप्पणी आई सामने
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली में बेसिक फैसिलिटी की कमी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इससे उन्हें विदेश में शर्मिंदगी होती है।
Created On :   2 Feb 2025 8:00 AM IST