Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 2 Feb 2025 8:44 AM IST
पूर्व डीजीपी बने आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार
पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आर.पी. ठाकुर को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए आंध्र प्रदेश सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया।
- 2 Feb 2025 8:30 AM IST
मिल्कीपुर में आज सीएम योगी की रैली
यूपी के मिल्कीपुर में विधानसभा उपचुनाव का सिलसिला जारी है। इसको लेकर आज सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली निकाली जाएगी।
- 2 Feb 2025 8:24 AM IST
बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए सुरक्षा कड़ी
बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
- 2 Feb 2025 8:18 AM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांचवा टी-20 मैच
भारत और इंग्लैंड में आज पांचवा टी-20 मैच देखने को मिलेगा। आज दोनों टीमों में जमकर टक्कर देखने को मिलेगी।
- 2 Feb 2025 8:13 AM IST
पीएम मोदी की दिल्ली में चुनावी रैली आज
विधानसभा को लेकर सियायत गर्माई हुई है। ऐसे में आज दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली देखने को मिलेगी।
- 2 Feb 2025 8:07 AM IST
दिल्ली में कोहरे का कहर जारी, 10 डिग्री तक पारा किया गया दर्ज
देश के मौसम में लगाता दिख रहे हैं बदलाव, दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी, साथ ही कोहरे का कहर भी साफ देखने को मिल रहा है।
Created On :   2 Feb 2025 8:00 AM IST