Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 2 Feb 2025 12:26 PM IST
नासिक बस हादसे में 5 लोगों की मौत
नासिक में बस के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई। डांग SP एस.जी. पाटिल ने इस घटना के बारे में बताया, "सुबह करीब 4-4:15 बजे सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। इसमें 48 यात्री सवार थे। ड्राइवर की गलती की वजह से ये 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। 48 यात्रियों में से 5 की मौत हो गई है। बाकी को इलाज के लिए CHC सेंटर लाया गया है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें आहवा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।"
- 2 Feb 2025 12:21 PM IST
काजोल ने कर्नाटर सरकार के ‘राइट टू डाई विद डिगनिटी’ कानून को बताया ऐतिहासिक
कर्नाटक सरकार ने शनिवार को ‘सम्मान के साथ मरने का अधिकार’ (राइट टू डाई विद डिग्निटी) कानून लागू कर दिया है, जिस पर अभिनेत्री काजोल ने प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर काजोल ने इसे “ऐतिहासिक कदम” बताया।
- 2 Feb 2025 12:05 PM IST
अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में रविवार को अमृतसर में जांच करेगी केंद्र सरकार की टीम
गणतंत्र दिवस पर पंजाब के अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला प्रकाश में आया था। केंद्र सरकार की ओर भेजी गई टीम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हुए नुकसान की जांच करने के लिए रविवार को अमृतसर पहुंच रही है।
- 2 Feb 2025 12:01 PM IST
बजट कई मायनों में हितकारी, समाज के हर वर्ग का रखा गया ख्याल मदन राठौड़
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को जोधपुर दौरे पर हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बजट 2025-26 की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बजट में युवा, गरीब, महिला और किसान वर्ग हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।
- 2 Feb 2025 11:54 AM IST
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे अस्पताल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घुटने में दर्द, पहुंचे मणिपाल अस्पताल
- 2 Feb 2025 11:48 AM IST
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल
कैलाश खेर ने लॉन्च की अपनी पहली किताब ‘तेरी दीवानी’: शब्दों के पार’, 50 मशहूर गानों की कहानी को बयां करती है ये बुक
- 2 Feb 2025 11:43 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।
- 2 Feb 2025 11:37 AM IST
केजरीवाल ने CEC को लिखी चिट्ठी
'नई दिल्ली सीट पर इंडिपेंड इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाए,'
- 2 Feb 2025 11:32 AM IST
गुजरात में बस हादसा
गुजरात के सापुतारा हिल स्टेशन के पास खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत
Created On :   2 Feb 2025 8:00 AM IST