Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 2 Feb 2025 1:50 PM IST
‘रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की 15 फरवरी को संसद भवन में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का जिक्र करने के बाद अब 15 फरवरी को संसद भवन में इसकी विशेष स्क्रीनिंग रखी गई है, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे।
- 2 Feb 2025 1:42 PM IST
दिल्ली की जनता ने शिक्षित मुख्यमंत्री चुनने का मन बना लिया है प्रियंका कक्कड़
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रविवार को विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की जनता उनकी "नकारात्मक राजनीति" को नकार देगी और फिर से एक शिक्षित मुख्यमंत्री चुनेगी।
- 2 Feb 2025 1:37 PM IST
चतरा में नक्सलियों ने अपहरण के बाद की शख्स की हत्या, शव जंगल में फेंका
झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रविवार को विष्णु साव नामक एक शख्स का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी। उनका शव लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पास जंगल से बरामद किया गया है।
- 2 Feb 2025 1:29 PM IST
बजट को जुमलेबाजी बताने पर तेजस्वी पर भड़के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कहा - इन्हें विकास से क्या मतलब
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को अगले वित्तीय वर्ष का आम बजट पेश किया। इस बजट को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा 'जुमलेबाजी' करार दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पलटवार किया।
- 2 Feb 2025 1:23 PM IST
ट्रंप को कनाडा का जवाब, अमेरिकी आयात पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रूडो बोले- हम पीछे नहीं हटेंगे
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को कहा कि उनका देश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अनेक अमेरिकी आयातों पर 25% शुल्क लगाएगा। उन्होंने अमेरिकियों को चेतावनी दी कि ट्रंप के फैसले उनके लिए गंभीर परिणाम लेकर आएंगे।
- 2 Feb 2025 1:19 PM IST
तेलंगाना में संगठन अलर्ट
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की टेंशन बढ़ी, 10 विधायकों की गुप्त बैठक से संगठन अलर्ट
- 2 Feb 2025 12:57 PM IST
धर्म की बात करने वाले कभी बिगड़ते नहीं हैं नितेश राणे
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नितेश राणे ने रविवार को कहा कि धर्म की बात करने वाले कभी बिगड़ते नहीं हैं।
- 2 Feb 2025 12:46 PM IST
दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया नया कैंपेन सॉन्ग, मनोज तिवारी बोले - 'घोषणापत्र की झलक'
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने रविवार को नया कैंपेन सॉन्ग रिलीज किया। इसमें भाजपा के पूर्व सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने आवाज दी है। इससे पहले भाजपा ने सांसद मनोज तिवारी की आवाज में सॉन्ग रिलीज किया था।
- 2 Feb 2025 12:39 PM IST
अमेरिका की महत्वाकांक्षा नहीं हो पाएगी पूरी सोल को वाशिंगटन की मदद पर भड़का उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया ने रविवार को अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह अपने सहयोगियों के लिए हथियारों की मदद बढ़ा रहा है। उसने कहा कि इस तरह की सहायता दक्षिण कोरिया की रणनीतिक कमजोरी की भरपाई नहीं कर सकती है।
Created On :   2 Feb 2025 8:00 AM IST