धर्म: गुरु पूर्णिमा पर देवकीनंदन महाराज ने वितरित किए 2,100 पौधे

गुरु पूर्णिमा पर देवकीनंदन महाराज ने वितरित किए 2,100 पौधे
मथुरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर रविवार को देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकांत जू मंदिर में एक नई पहल की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया।

मथुरा, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मथुरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर रविवार को देवकीनंदन महाराज ने प्रियाकांत जू मंदिर में एक नई पहल की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया।

इस अवसर पर देवकीनंदन महाराज ने शिष्यों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया और 2,100 पौधे भी वितरित किए। इनमें नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, जामुन आदि के पौधे शामिल थे।

तीर्थ नगरी मथुरा के वृंदावन में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु अपने गुरुओं से मिलने उनके आश्रम और उनके निवास पर पहुंचे।

दूसरी तरफ वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में एक नई पहल की गई है। यहां भागवताचार्य देवकीनंदन महाराज ने पर्यावरण संदेश के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई।

इस अवसर पर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जीवन के लिए पेड़ बहुत जरूरी हैं। सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। यही आज का गुरुमंत्र है।

प्रियाकांत जू मंदिर में शिष्यों ने गुरु दीक्षा में पेड़ लगाने का संकल्प लिया। सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद गुरु पूजन भी हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 July 2024 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story