Fuel prices: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज अपने शहर का रेट्स

- आगामी दिनों में फिर बढ़ोतरी जारी रहेगी
- आज पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं
- डीजल के दाम में भी बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतें हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही हैं। लगातार रुक- रुक कर हो रही बढ़ोतरी से आमजन की जेब का भार तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह कि, आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है। वहीं डीजल ने भी अपना शतक लगा दिया है। बात करें आज (21 जून, सोमवार) की तो फिलहाल आमजन को राहत मिली हुई है।
भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। बता दें कि कल पेट्रोल की कीमत में जहां 26 से 29 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। वहीं डीजल के दाम में भी 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी। जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में भी ईंधन के रेट लगातार बढ़ते रहेंगे। फिलहाल, आइए जानते हैं देश के अन्य महानगरों में क्या है कीमत...
6 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर खुदरा महंगाई दर, मई में बढ़कई हुई 6.3%
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.22 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 103.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 97.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 98.40 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 105.43 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 90.82 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 92.58 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 96.65 रुपए प्रति लीटर है।
केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।
रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   21 Jun 2021 9:02 AM IST