मौसम का अनुमान: क्या है जेट स्ट्रीम जिसकी चपेट में है पूरा उत्तर भारत, जानिए कब मिलेगी राहत

क्या है जेट स्ट्रीम जिसकी चपेट में है पूरा उत्तर भारत, जानिए कब मिलेगी राहत
  • ठंड में राहत की उम्मीद
  • अगले 5 दिनों में ठंड और घना कोहरा का अनुमान
  • 16 से 18 जनवरी के बीच बारिश की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग की तरफ से उत्तर भारत के लिए बुरी खबर है। बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर प्रदेश ठंड के कहर को झेल रहा है। जनवरी में इससे राहत मिलने की संभावना थी। मगर मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों में ठंड और घना कोहरा छाया रहेगा। 17 जनवरी को जम्मू - कशमीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारीश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, और सिक्किम में 17 जनवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत में चल रही जेट स्ट्रीम

पूरा उत्तर भारत ठंड के कहर से परेशान है। पारा भले ही नीचे ना गिरा हो मगर जेट स्ट्रीम से गलन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जनवरी को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पच्श्रिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है।

क्या है जेट स्ट्रीम

जेट स्ट्रीम पश्चिम से पूर्व ओर बहने वाली हवाओं का तूफान होता है। यह गर्म हवाएं वायुमंडल में मौजूद ठंडी हवाओं से मिलने से बनती हैं। ठंड के मौसम में जेट स्ट्रीम चलने से गलन पैदा होती है। पारा भले ही कम हो मगर जेट स्ट्रीम से ठंड ज्यादा लगती है। पृथ्वी समेत अन्य ग्रहों के वायुमंडल में भी ऐसी ही हवाएं बहती हैं। बता दें कि उत्तर भारत में सुबह और शाम घना कोहरा रहने वाला है। धूप निकलने की संभावना कम है । ऐसे में दिन और रात के समय जेट स्ट्रीम हवाएं चलती हैं। जिससे ठंड लगने का खतरा भी बना रहता है।

अगले 5 दिनों तक कांपेगा उत्तर भारत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप कम नहीं होने वाला। सुबह और शाम कोहरा रहेगा और गलन के साथ चलने वाली जेट स्ट्रीम भी जारी रहेगी। राहत की बात है कि अगले 2 -3 दिन पारे में गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों समेत राजस्थान, बिहार में पारा 6-10 डिग्री बना हुआ है।

Created On :   16 Jan 2024 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story