मौसम अपडेट: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप, UP में चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, हीटवेव का अलर्ट जारी

- आग की भट्टी बनी यूपी
- दिल्ली में पारा 40 पार
- लू से बचें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। चिलचिलाती धूप ने सभी को परेशान कर के रखा हुआ है। कई राज्य तो मानों आग की भट्टी बन गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पारा 40 पार पहुंच गया है। वहीं, बात करें उत्तर प्रदेश की तो राज्य में लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अपने परिवार और बच्चों का ध्यान जरूर रखें। घर से बाहर जाएं तो छाता या फुल स्लीव कपड़े ही पहनें। इसी के साथ समय-समय पर पानी पीना न भूलें वर्ना डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है। चलिए जानते हैं दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?
यूपी में लू
उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लू का सिलसिला जारी है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घर से निकलने के लिए सोचने पर मजबूर कर रखा है। मौसम विभाग ने राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। राज्य में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
दिल्ली में लोग बेहाल
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज हवाओं और बारिश के बाद अब लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चलगा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली में गर्मी अपना असली रूप दिखाएगी। ऐसे में लू लगने का भी खतरा है। इसलिए अपने आप को और परिवार का खास ध्यान रखें। दिल्ली में आज (24 अप्रैल) का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   24 April 2025 10:14 AM IST