Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 14 दिसंबर 2024 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 14 Dec 2024 2:21 PM IST
झांसी में जेलर पर जानलेवा हमला
यूपी के झांसी में जेलर पर जानलेवा हमला, जेल से स्टेशन जाते समय अज्ञात लोगों ने किया अटैक
- 14 Dec 2024 2:21 PM IST
राहुल गांधी का संबोधन शुरू
'हमारा संविधान हमारी आवाज है...' सदन में राहुल गांधी का संबोधन शुरू
- 14 Dec 2024 2:02 PM IST
Chhindwara News: दहेज प्रताडऩा, पांच लाख रुपए और बाइक की डिमांड, केस दर्ज
जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के डुंगरिया के एक परिवार ने दहेज के लिए बहू के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके से पांच लाख रुपए नकद और बाइक लाने का दबाव बनाकर पति व ससुराल पक्ष के लोग पीडि़ता के साथ अत्याचार कर रहे है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- 14 Dec 2024 1:53 PM IST
इलाहाबाद HC में दायर की याचिका
अतुल सुभाष मामले में आरोपी निकिता सिंघानिया ने जमानत के लिए इलाहाबाद HC में दायर की याचिका
- 14 Dec 2024 1:38 PM IST
होम्योपैथी डॉक्टर अपहरण मामला
UP STF ने लखनऊ से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रुपये के लालच में आरोपियों ने डॉक्टर का अपहरण कर सात लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने 1.33 लाख रुपये बरामद करते हुए आरोपियों के खाते सीज कर दिए हैं।
- 14 Dec 2024 1:31 PM IST
जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस बोले- 'जो हुआ बाहर हुआ, इसका मुझसे सीधा कनेक्शन नहीं है'
अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका भगदड़ मामले से कोई लेनादेना नहीं है। एक्टर ने इस घटना पर शोक जताया है और कहा है कि वे हर तरह से पीड़ित परिवार की मदद करेंगे। उन्होंने बहुत जल्द मृतिका के परिवार से मिलने जाएंगे। वे कानून का सम्मान करते हैं और वे इस मामले में हर तरह से कानून का सहयोग करेंगे।
- 14 Dec 2024 1:24 PM IST
कमरे में मिली पति की लाश, पत्नी फरार, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में पुलिस को एक बंद कमरे के अंदर एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक अपनी पत्नी के साथ 5 से 6 दिनों से इस मकान में रह रहा था और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी वहां नहीं मिली और उसकी पत्नी का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- 14 Dec 2024 1:12 PM IST
Vivo Y300 5G के मुख्य फीचर्स हुए लीक, मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट मिलने का दावा
चीनी टेक कंपनी वीवो (Vivo) घरेलू बाजार में अपने लेटेस्ट हैंडसेट को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन, इससे पहले ही एक टिपस्टर ने चीन में आने वाले Vivo Y300 के पूरे स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। जिससे यह भी पता चलता है कि, बेस Vivo Y300 का चीनी वेरिएंट भारतीय वर्जन से अलग हो सकता है। इसे प्रो वर्जन के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं टीजर से पता चला है कि दोनों वेरिएंट का डिजाइन काफी अलग है। साथ ही दोनों वर्जन में अलग-अलग फीचर्स भी होंगे। आपको बता दें कि, Vivo Y300 5G चीन में 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
- 14 Dec 2024 12:56 PM IST
शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर एक्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
शंभू बॉर्डर पर आज एक बार फिर संग्राम छिड़ गया है। किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच करने जा रहा है। पैदल मार्च के जरिए दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे किसानों पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। इस बीच हरियाणा सरकार ने अंबाला के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश दिए हैं। आज से 17 दिसंबर (रात 12 बजे) तक इंटरनेट बंद रहेगा।
- 14 Dec 2024 12:47 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 14-दिसंबर-2024 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.84 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 13 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 नवंबर 2024 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.13 प्रतिशत बढ़ीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं। कई कारक कीमतों को निर्धारित करते हैं, जैसे कि रुपया से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की कीमत, वैश्विक संकेत और ईंधन की मांग आदि। नई योजना लागू होने के बाद जून 2017 से ईंधन की दरों में रोजाना सुबह 6 बजे संशोधन किया जाता है।
Created On :   14 Dec 2024 7:50 AM IST