दो दिवसीय दौरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दौरे पर, आज करेंगी श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दौरे पर, आज करेंगी श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर
  • उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन एवं सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन में होगी शामिल
  • दोपहर को उज्जैन से वापस इंदौर जाएंगी मुर्मू

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर है। अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होगी। साथ ही उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के सभी कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनके साथ मौजूद रहेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू सुबह इंदौर से उज्जैन जाएंगी। उज्जैन के गांव ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में राष्ट्रपति मुर्मू देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से सफाई मित्र सम्मेलन को संबोधित करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार 10 बजे राष्ट्रपति मुर्मु उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु महाकाल लोक का भ्रमण करेंगी साथ में मूर्ति बना रहे शिल्पकारों से त्रिवेणी सभा मण्डपम में बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर को उज्जैन से वापस इंदौर जाएंगी। इंदौर में राष्ट्रपति मुर्मू हीरक जयंती समारोह के अवसर पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 14 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को राष्ट्रपति इंदौर से प्रस्थान करेंगी।

Created On :   19 Sept 2024 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story