इंडियाज गॉट लेटेंट अश्लील कमेंट मामला: अश्लील टिप्पणी पर फिर माफी मांगे रणवीर इलाहाबादिया, जल्द आ सकते हैं सामने, जताया न्याय व्यवस्था पर भरोसा

अश्लील टिप्पणी पर फिर माफी मांगे रणवीर इलाहाबादिया, जल्द आ सकते हैं सामने, जताया न्याय व्यवस्था पर भरोसा
  • अश्लील टिप्पणी पर फिर माफी मांगे रणवीर इलाहाबादिया
  • रणवीर इलाहाबादिया ने जताया न्याय व्यवस्था पर भरोसा
  • इंडियाज गॉट लेटेंट अश्लील कमेंट मामले पर सियासत तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अश्लील टिप्पणी से जुड़े विवाद को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बरकरार है। इलाहाबादिया को दो समन भेजे जा चुके हैं। लेकिन फिर उसकी कोई खबर नहीं है। उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। इस बीच रणवीर इलाहाबादिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वो भाग नहीं रहे हैं और को-ऑपरेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें पुलिस और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें जान से मारने और उनकी फैमिली को चोट पहुंचाने की धमकियां मिल रही हैं।

रणवीर इलाहाबादिया की आई प्रतिक्रिया

रणवीर ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा- मैं और मेरी टीम पुलिस और दूसरी सभी अथॉरिटीज के साथ को-ऑपरेट कर रहे हैं। मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसीज की चांज में मदद करूंगा। पैरेंट्स पर बोले अपनी बात पर अफसोस जताते हुए लिखा इलाहाबादिया ने आगे कहा- पैरेंट्स को लेकर की गई मेरी टिप्पणी बहुत ही असंवेदनशील और अपमानजनक था। ये मेरी मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी बनती है कि मैं सही करूं और मैं सच में इसके लिए माफी मांगता हूं। बता दें कि, इससे पहले भी इलाहाबादिया ने अपने बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं।

उन्होंने लिखा- मुझे लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वो मुझे जाने से मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को भी नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। कुछ लोग मेरी मां के क्लीनिक में पेशेंट बनकर घुसे थे। मैं बहुत डरा हुआ हूं और मुझे नहीं पता है कि मैं क्या करूं। रणवीर ने यह भी कहा है कि वो भाग नहीं रहे हैं। उन्हें पुलिस और भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

जानें पूरा मामला

समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में कई लोगों के साथ रणवीर इलाहाबादिया भी जज पैनल में शामिल हुए थे। इस शो के दौरान इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पैरेंट्स की इंटीमेसी को लेकर अपमानजनक सवाल पूछा था। जिसके बाद यह मामला गरमा गया। अब इस पूरे मामले में रणवीर इलाहाबादिया घिर गए हैं।

Created On :   15 Feb 2025 4:52 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story