दशहरा 2024: रावण दहन देखने आज लाल किला जाएंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी, जानिए और कौन-कौन होने वाले हैं शामिल?

रावण दहन देखने आज लाल किला जाएंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी, जानिए और कौन-कौन होने वाले हैं शामिल?
  • राष्ट्रपति और PM लाल किला में श्री धार्मिक लीला समिति पहुंचेंगे
  • कांग्रेस नेता नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में पहुंचेंगे
  • लव कुश रामलीला में बॉलीवुड कलाकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दशहरा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज शनिवार यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला दहन किया जाता है। ऐसे में राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर विजय दशमी पर्व को देखने शामिल होंगे। इस मौके पर दिल्ली में कई बॉलीवुड एक्टर भी शिरकत करेंगे।

दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध लालकिला मैदान पर आयोजित रामलीला को माना जाता है। लालकिला मैदान पर तीन रामलीलाओं का आयोजन होता है, जो लव कुश, श्री धार्मिक लीला कमेटी और नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी शामिल है।

एक मंच पर दिखेंगे राष्ट्रपति और पीएम

शनिवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा पर्व पर लाल किला में मंचित हो रही श्री धार्मिक लीला समिति पहुंचेंगे। श्री धार्मिक लीला कमेटी ने विजय दशमी पर्व को देखने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को न्योता भेजा था। जिसे दोनों नेताओं ने स्वीकार कर लिया है।

कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता व सचिव प्रदीप शरण ने बताया कि न्यौता को स्वीकार कर लिया गया है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजय दशमी के दिन लालकिला मैदान स्थित माधवदास पार्क में आएंगे।

दोनों नेताओं के लिए पंडाल की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कमेटी के प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि विजय दशमी के दिन देश के कई अन्य बड़े नेता भी उनके यहां राम-रावण युद्ध देखने के लिए आएंगे। कई देशों के राजदूत भी उनके रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी होंगे शामिल

बता दें कि, लालकिला मैदान में ही आयोजित नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने रावण दहन कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आमंत्रित किया है।

बॉलीवुड कलाकार भी होंगे शामिल

वहीं, लव कुश रामलीला में इस बार बॉलीवुड के कई सितारे नजर आएंगे। लव कुश रामलीला में मशहूर अभिनेता अजय देवगन, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्ट्रेस करीना कपूर शामिल होंगी।

211 फीट ऊंचा रावण का पुतला

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में देश का सबसे ऊंचा पुतला लगाया गया है। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने यहां रामलीला का मंचन और रावण दहन कार्यक्रम आयोजन किया है। बता दें कि, यहां 211 फीट ऊंची रावण का पुतला लगाया गया है। जिसे बनाने में 30 लाख रुपये का खर्च आया है। यहां दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ चुके हैं।

Created On :   12 Oct 2024 11:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story