जम्मू में दर्ज हुई मौसम की सबसे सर्द रात, लद्दाख में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड

- जम्मू शहर में तापमान 5.9 दर्ज किया गया था
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गुरुवार को रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा, जबकि जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 19.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 19.2, लेह में शून्य से 17.9 और कारगिल में 12.5 दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में तापमान 5.9 दर्ज किया गया था, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं कटरा में 7.8, बटोटे में 0.5, बनिहाल में माइनस 1.2 और भद्रवाह में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)
Created On :   16 Dec 2021 12:31 PM IST