लापरवाही की हद ! अस्पताल प्रबंधन ने महिला की जगह सौंपा पुरुष का शव

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। गुरूग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने ऐसा कारनामा किया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल हॉस्पिटल ने एक परिवार को महिला की जगह पुरुष का शव थमा दिया। लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब परिवार क्रियाकर्म की तैयारी कर रहा था। उस वक्त जब किसी ने पार्थिव शरीर से कफन हटाया तो देखा की शव किसी अन्य पुरुष का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी 50 वर्षीय मंगो देवी के सिर में 10 दिन पहले गंभीर चोट लगने के कारण उनका सेक्टर-9 स्थित ईएसआईसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 20 नवंबर को उन्हें गुड़गांव के साउथ सिटी स्थित पार्क हॉस्पिटल में रेफर किया गया। यहां बीते मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। उस दौरान अस्पताल में उनके साथ उनका 30 वर्षीय बेटा ही था। रात एक बजे हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने उसके बेटे को डेड बॉडी ले जाने के लिए कह दिया। उस दौरान ही हॉस्पिटल के स्टाफ ने महिला की जगह किसी अन्य पुरुष का शव एंबुलेंस में रख दिया।
खबर के अनुसार, सुबह 6 बजे शव को कासगंज में छोड़कर एंबुलेंस चालक वापस लौट गया। जब घर वाले क्रियाकर्म की तैयारी में जुटे तो उन्हें शव बदले जाने का पता चला। इसके बाद हॉस्पिटल को लपरवाही के बारे बताया गया। तब जाकर हॉस्पिटल ने दूसरी एंबुलेंस से महिला का शव को कासगंज भेजा। बुधवार शाम तक महिला के परिजन अस्पताल प्रशासन की तरफ से महिला का शव का इंतजार करते रहे।
हॉस्पिटल की ओर से कहा गया कि "इस मामले में दोनों तरफ से गलती हुई। स्टाफ ने भी लापरवाही बरतते हुए महिला की जगह की पुरुष की बॉडी रख दी।"
हॉस्पिटल मैनेजमेंट के अनुसार, दूसरी डेड बॉडी भरत सिंह (40) की थी। उनकी मौत छत से गिरने हुई थी। पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। अभी तक उसके परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। ऐसे में भरत सिंह की बॉडी महिला के परिजनों के पास उत्तर प्रदेश में रही।
Created On :   23 Nov 2017 8:47 AM IST