रिपोर्ट: नए साल के पहले दिन भारत ने बनाया रिकॉर्ड, 67,385 शिशुओं ने लिया जन्म

- 1 जनवरी को दुनियाभर में पैदा होने वाले शिशुओं की संख्या 392
- 078 है
- नए साल के पहले दिन 17 फीसदी भारत में जन्मे हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां साल के पहले दिन यानी एक जनवरी 2020 को सबसे ज्यादा बच्चे पैदा हुए हैं। भारत में 67,385 शिशुओं ने जन्म लिया है। वहीं दूसरे स्थान पर चीन रहा। बता दें साल 2020 का पहले शिशु का जन्म फिजी के पैसिफिक क्षेत्र में हुआ। नए साल में दुनियाभर में जितने बच्चे पैदा हुए उनमें 17 फीसदी भारत में जन्मे हैं।
यूनिसेफ ने जारी की रिपोर्ट:
साल के पहले दिन यूनिसेफ ने जन्म लेने वाले शिशुओं के आंकड़े जारी किए। जिसके अनुसार 1 जनवरी 2020 को दुनियाभर में 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें सबसे ज्यादा 67,385 बच्चे भारत में पैदा हुए। दूसरे स्थान पर चीन (46,299) रहा। इसके बाद नाइजीरिया (26,039), पाकिस्तान (16,787), इंडोनेशिया (13,020), अमेरिका(10,452) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (10,247) और इथियोपिया (8,493) शामिल हैं।
फिजी में पहले बच्चे का जन्म:
वर्ष 2020 में पहले शिशु ने जन्म फिजी में हुआ। वहीं पहले दिन आखिरी बच्चा अमेरिका में पैदा हुआ। वहीं यूनीसेफ की बच्चों को लेकर एक रिपोर्ट भी सामने आई हैं। जिसके अनुसार शुभ दिन को पैदा होने वाले बच्चे अधिकतर मर जाते हैं। साल 2018 में 25 साल नवजात शिशुओं की मृत्यु पहले महीने में हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के मौत का कारण समय से पहले जन्म था।
Created On :   2 Jan 2020 9:03 AM IST