मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना

- मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जल्द बारिश थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है।
मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, विदर्भ, मध्य प्रदेश और नागालैंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा, उत्तर अरब सागर, मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर प्रबल होने की संभावना है। गुजरात के तट पर तूफानी मौसम के प्रबल होने की संभावना है। संगठन ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
Created On :   30 July 2019 9:00 AM IST