भारत दुनिया के सर्वाधिक असमानता वाले देशों की लिस्ट में शामिल, 1% लोगों के पास है 22% नेशनल इनकम

- शीर्ष 10 फीसदी आबादी के पास कुल राष्ट्रीय आय का 57% मौजूद
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। विश्व असमानता 2022 की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिससे भारत को एक बड़ा झटका लगा है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत गरीबी और असमानताओं से भरा हुआ देश है और अब ये दुनिया के सर्वाधिक असमानता वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है।
इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि, साल 2021 में भारत की शीर्ष 10 फीसदी आबादी के पास कुल राष्ट्रीय आय का 57 फीसदी है और मात्र 1 फीसदी आबादी के पास राष्ट्रीय आय का 22 फीसदी हिस्सा जमा है। वहीं 50% निचले तबके के लोगों के पास मात्र 13% हिस्सा है। साथ ही साल 2020 में देश की ग्लोबल इंकम बहुत निचले स्तर में पहुंच चुकी है। बता दें कि, World Inequality Report 2022 साल 2021 पर आधारित है।
किसने तैयार की रिपोर्ट
इस शीर्षक वाली रिपोर्ट के लेखक लुकास चांसल है। लुकास "वर्ल्ड इनइक्यूलैटी लैब" के सह-निदेशक भी है। लुकास के साथ इस रिपोर्ट को फ्रांस के अर्थशास्त्री थॉमस पिकेट्टी और कई विशेषज्ञों ने मिलकर तैयार किया है और बताया कि, भारत अब सबसे ज्यादा असामनता वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।
आंकड़ों पर बात
रिपोर्ट में क्या कहा गया?
एबीपी न्यूज की खबर के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया कि,"भारत गरीबी और ज्यादा असमानता वाला देश है, जहां पर कुलीन वर्ग के लोग काफी संख्या में है। देश में लैंगिक असमानता सर्वाधिक है। "महिला श्रमिक की आय की हिस्सेदारी मात्र 18 प्रतिशत है।"
बाकी देशों की स्थिति
Created On :   8 Dec 2021 10:33 AM IST