यूपी में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खाना खा रहे मध्यप्रदेश के कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला,6 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कांवड़ियों को कुचलने की घटना में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। एएनआई न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी।
#UPDATE उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कांवड़ियों को कुचलने की घटना में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 5 कांवडियों की मृत्यु हुई। एक कांवडिया ने बताया, "हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं और 4-5 लोगों की मृत्यु हुई है। यह लोग ग्वालियर जा रहे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को नजदीक अस्पताल में पहुंचाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। खबर में अपडेट जारी है
उत्तर प्रदेश: हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 5 कांवडियों की मृत्यु हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
एक कांवडिया ने बताया, "हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं और 4-5 लोगों की मृत्यु हुई है। यह लोग ग्वालियर जा रहे थे।" pic.twitter.com/K1bzZnTspc
आगरा ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा
कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा: राजीव कृष्ण अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा ज़ोन, हाथरस pic.twitter.com/lFKblakcuJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
Created On :   23 July 2022 7:03 AM IST