ऑपरेशन गंगा के तहत रोमानिया से 219 छात्रों को लेकर मुंबई पहुंचा पहला विमान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

- यूक्रेन से भारतीयोंं को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने चलाया ऑपरेशन गंगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में फंसे भारतीय छात्रों की शनिवार को एअर इंडिया की फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से वतन वापसी हुई है। यूक्रेन के भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने मिशन का नाम ऑपरेशन गंगा रखा है। शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी।
गौरतलब है कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन से निकालकर रोमानिया के रास्ते से एयर इंडिया का विमान 219 भारतीयों को लेकर शनिवार शाम मुंबई में उतरा। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय को लेकर भी चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय को वहां से निकालना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वैसे यूक्रेन भारतीय दूतावास भी लगातार यूक्रेन सरकार के संपर्क में था।
— ANI (@ANI) February 26, 2022
शनिवार को जब 219 छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विमान मुंबई में उतरा को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सभी छात्रों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री को मौके पर देख सभी छात्र काफी खुश दिखे तथा कई छात्रों ने पीयूष गोयल के साथ सेल्फी भी ली। सभी छात्रों ने वतन पहुंचकर भारत सरकार का आभार भी प्रकट किया। देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट कर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, "वैलकम बैक। हैशटैग ऑपरेशन गंगा का पहला स्टेप।
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 26, 2022
गौरतलब है कि रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेनी हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद वहां फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुना गया है। भारतीय नागरिक यूक्रेन से बसों में सवार होकर रोमानिया पहुंच रहे हैं। रोमानिया के शहर बुखारेस्ट से सभी लोग एयर इंडिया की फ्लाइट पर सवार होकर भारत पहुंचे हैं। भारत सरकार देश के हर नागरिक को सुरक्षित वतन वापसी के लिए प्रयासरत है।
— ANI (@ANI) February 26, 2022
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ट्वीट कर दी जानकारी
यूक्रेन से पहुंचे भारतीय छात्रों के स्वागत के लिए खुद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने ट्वीट किया कि यूक्रेन से भारत लौटे एक छात्र के आत्मविश्वास से परिपूर्ण ये शब्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाते हैं।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 26, 2022
यूक्रेन से लौटी छात्रा ने कहा भारत सरकार पर गर्व है
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच वहां से वतन वापस आई छात्रा धारा वोरा ने कहा कि हमें अपने देश और भारत सरकार पर गर्व है। हमें उम्मीद है कि शेष छात्रों को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाएगा।
— ANI (@ANI) February 26, 2022
यूक्रेन से लौटी एक और छात्रा आकांक्षा रावत ने कहा कि मैं वास्तव में डर गई थी लेकिन भारत सरकार की बदौलत हम सुरक्षित पहुंच गए। छात्रा ने कहा कि भारत सरकार को इसके लिए धन्यवाद। आकांक्षा ने कहा कि हम सबसे पहले बचाए गए। सरकार ने कुछ दिनों के भीतर कार्रवाई की।
— ANI (@ANI) February 26, 2022
मुझे भारत सरकार पर भरोसा था
शनिवार को यूक्रेन से मुंबई पहुंचे एमबीबीएस के एक छात्र ने कहा कि मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा था कि वे हमें हमारे देश में जरूर वापस लाएंगे। कुछ डर और घबराहट जरूर थी, लेकिन हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं।
— ANI (@ANI) February 26, 2022
Created On :   26 Feb 2022 9:23 PM IST