सोनाली फोगाट मर्डर केस में गोवा पुलिस ने की ड्रग तस्कर की पहचान

- गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या पांच हुई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा की अंजना पुलिस कर्ली रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स और एक अन्य आरोपी दत्ताप्रसाद गांवकर को सोनाली फोगाट हत्या मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद गोवा की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
#SonaliPhogatDeathCase| कर्ली रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स और एक अन्य आरोपी दत्ताप्रसाद गांवकर को मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद गोवा की एक अदालत में पेश किया जाएगा। pic.twitter.com/r6vK1G9hP3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
सोनाली फोगाट मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है,वैसे वैसे दिन प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। गोवा की अंजना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए उस ड्रग तस्कर की पहचान कर ली है, जिसने सोनाली फोगाट के पीए के दोस्त को ड्र्ग्स सप्लाई की थी। पुलिस ने ड्रग तस्कर की पहचान रामा मांड्रेकर के रूप में की है। अब फोगाट हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या पांच हो गई है।
#SonaliPhogatDeathCase| अंजुना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्कर की पहचान रामा मांड्रेकर के रूप में की है, जिससे मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या पांच हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
दूसरी तरफ हरियाणा के चंडीगढ़ में मृतक बीजेपी नेता सोनाली फोगट हत्याकांड मामले में सोनाली फोगाट के परिवारजनों ने हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मृतक के परिवार से मुलाकात कर और परिवार की मांग के मुताबिक मुख्यमंत्री खट्टर ने मामले में सीबीआई जांच के लिए कहा कि इसके लिए हरियाणा सरकार गोवा सरकार को पत्र लिखेगी।
#WATCH चंडीगढ़: मृतक भाजपा नेता सोनाली फोगट के परिवार के सदस्यों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। pic.twitter.com/75ORI76pLV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2022
सोनाली फोगट हत्याकांड | सोनाली फोगट के मामले में मुख्यमंत्री ने सोनाली फोगट के परिवार से मुलाकात की है। मामले में सीबीआई जांच के लिए हरियाणा सरकार गोवा सरकार को पत्र लिखेगी: हरियाणा CMO pic.twitter.com/UHiSIvJVYd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2022
Created On :   28 Aug 2022 8:36 AM IST