जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में द्रौपदी मुर्मू का कोलकाता दौरा रद्द

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को कोलकाता का निर्धारित दौरा पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में राष्ट्रीय शोक मनाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद रद्द कर दिया गया है।
दरअसल, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले के बाद आबे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
भाजपा की पश्चिम बंगाल यूनिट द्वारा शनिवार सुबह एक प्रेस बयान जारी किया गया, जिसमें मीडिया को द्रौपदी मुर्मू का दौरा रद्द होने के बारे में सूचित किया गया। साथ ही कहा गया कि यह दौरान अब किसी और दिन तय किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में, 9 जुलाई को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाने के चलते एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सभी कार्यक्रम 9 जुलाई, 2022 के लिए रद्द कर दिए गए हैं।
मूल कार्यक्रम के अनुसार, मुर्मू को राज्य में 69 निर्वाचित पार्टी विधायकों के साथ एक बैठक करनी थी। उनके पश्चिम बंगाल विधानसभा के जाने की भी संभावना थी।
सॉर्स-आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   9 July 2022 11:00 AM IST