Delhi Violence: दिग्विजय का मोदी-शाह पर हमला- 'नफरत और हिंसा से नहीं आएंगे अच्छे दिन'

- दिग्विजय ने मोदी-शाह पर हमला कर खुद को इंसानियत परस्त बताया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है, साथ ही खुद को इंसानियत परस्त करार दिया है।
"हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है"
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त हूं, मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदी-शाह जी अच्छे दिन नहीं आएंगे।
मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूँ और ना हिंदू परस्त हूँ, मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है। और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदीशाह जी “अच्छे दिन” नहीं आयेंगे। https://t.co/aPYUEISoHk
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 28, 2020
सिंह ने अपने ट्वीट के साथ ज्योत्सना चरण दास महंत के ट्वीट को भी टैग किया है, जिसमें कविता की पंक्तियां हैं, दंगों में न हिंदू मरता है, न मुसलमान, मरता है इंसान। न हिंदू घायल होता है, न मुसलमान, घायल होती है इंसानियत, घायल होता है भारत। चलो, अपने अंदर पड़ी कौमी कटुता को हटा के इंसानियत जगाए, भारतीयता जगाए।
Delhi Violence: एसएन श्रीवास्तव होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर
गौरतलब है कि, दिग्विजय सिंह पर भाजपा की ओर से लगातार मुस्लिम परस्त होने के आरोप लगते रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून के आंदेालन में सिंह की हिस्सेदारी पर भी भाजपा ने कई बार सवाल उठाए हैं।
Coronavirus: 50 देशों में कोरोना का कहर, 2,800 मौतें, 82 हजार लोग संक्रमित
Created On :   28 Feb 2020 12:30 PM IST