मौसम अपडेट: एमपी में गर्मी का असर हो रहा है तेज, दिन पर दिन बढ़ रहा है पारा, जानें कब से है लू चलने के आसार

एमपी में गर्मी का असर हो रहा है तेज, दिन पर दिन बढ़ रहा है पारा, जानें कब से है लू चलने के आसार
  • एमपी में बदल रहा है मौसम
  • दिन पर दिन बढ़ रही है गर्मी
  • 40 डिग्री तक जल्द ही पहुंच सकता है पारा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं तीखी धूप देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश का पारा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में ओले का भी अलर्ट जताया गया था। वहीं ओले और बारिश का दौर थमते ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नर्मदापुरम में गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो-चार दिनों के बीच ही लू चलने की संभावना है। जिसमें रतलाम, इंदौर, उज्जैन, खरगौन, खंडवा के अलावा भी कई सारी जगहें शामिल हैं। बात करें तापमान की तो, प्रदेश में तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच में ही दर्ज किया जाएगा।

40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का तापामान 2 से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। जिसके बाद प्रदेश का तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम पारे के बारे में जानें तो, रतलाम में 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ ही सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, धार में 38.6 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 37.2 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है। वहीं, गुना, मंडला, दमोह, खंडवा जैसे जिलों में 36 डिग्री तक दर्ज हुआ है।

आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम?

बात करें आने वाले दिनों के मौसम के बारे में तो मौसम विभाग के मुताबिक, एक दो दिनों तक गर्मी का असर बढ़ा हुआ ही नजर आएगा। वहीं, दो से तीन डिग्री तक तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Created On :   25 March 2025 12:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story