मौसम अपडेट: प्रदेश के तापमान में वापस से बढ़ोतरी की जा रही है दर्ज, आने वाले दिनों में ठंड का असर होगा कम, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

- एपमी के मौसम में फिर बदलाव
- तापमान में नजर आया बदलाव
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अभी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौमस विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बता दें, जबलपुर के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया है। इसके अलावा पचमढ़ी के बारे में जानें तो यहां पर भी 9 डिग्री से नीचे का तापमान दर्ज किया गया है। आने वाले कुछ दिनों के तापमान में वापस से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।
कैसा रहा तापमान?
बीते कुछ दिनों से प्रदेश में ठंड महसूस हो रही है। कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री था तो कुछ जगहों पर तापमान 8 डिग्री तक रहा था। प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ अन्य शहर जैसे जबलपुर, राजगढ़, उमरिया, खजुराहो के तापमान के बारे में जानें तो यहां का तापमान भी कम ही दर्ज किया गया है। मंगलवार को प्रदेश की कुछ जगहों पर ठंड का असर देखने को मिला है और कुछ जगहों पर खिली हुई तीखी धूप ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ था। भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के अन्य राज्यों में 31 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम प्रणालियां हो सकती हैं एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम प्रणाली एक्टिव हो सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते ही मौसम में इतने बदलाव नजर आ रहे हैं। बात करें बुधवार के मौसम की तो इसमें बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। साथ ही आने वाले समय में भी प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के मौमस में खास बदलाव नजर नहीं आएंगे। लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है, साथ ही बादल भी छाए रहने की संभावना है।
Created On :   26 Feb 2025 12:32 PM IST