मौसम अपडेट: एमपी में वापस से बदला मौसम, बारिश के चलते गिरा प्रदेश का तापमान, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल

एमपी में वापस से बदला मौसम, बारिश के चलते गिरा प्रदेश का तापमान, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल
  • एमपी के मौसम ने ली करवट
  • बारिश से तापमान में आई गिरावट
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मौसम ने वापस से करवट ली है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी के महीने के आखिरी दिनों में अब मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। गुरुवार को प्रदेश के कई सारे शहरों के पारे में भी बदलाव आया है। ग्वालियर संभाग के कई सारे शहरों में सुबह के समय छिटपुट बारिश हुई थी, जिसकी वजह से रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में 2 से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन के अलावा अन्य शहरों में गर्मी का एहसास होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है और एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिस वजह से ही मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है।

कैसा रहा प्रदेश का मौसम?

बुधवार की रात को भिंड और मुरैना में हल्की बारिश हुई थी, जिसके चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। गुरुवार को सुबह के समय मुरैना और दतिया में भी छिटपुट बारिश हुई थी। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि, मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट देखी जाएगी और आने वाले दिनों में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि, वर्तमान में लोगों सुबह और रात को ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में तीखी धूप परेशान कर रही है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

Created On :   21 Feb 2025 11:18 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story