मौसम अपडेट: तापमान में वापस से बढ़ोतरी शुरू, मौसम में परिवर्तन हो रहा है विजिबल, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल?
![तापमान में वापस से बढ़ोतरी शुरू, मौसम में परिवर्तन हो रहा है विजिबल, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल? तापमान में वापस से बढ़ोतरी शुरू, मौसम में परिवर्तन हो रहा है विजिबल, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल?](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/09/1401768-.webp)
- एमपी के मौसम में दिख रहा परिवर्तन
- तापमान में बढ़ोतरी दर्ज
- जानें अपने शहर का मौसम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के तापमान में हल्का-हल्का बदलाव देखने को मिलना शुरू हो गया है। आने वाले एक दो दिनों में मौसम में बदलाव नजर आ सकते हैं। आने वाले हफ्ते में कई सारे जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था, जिसमें शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर के अलावा अन्य जिले काफी शामिल थे। साथ ही यहां के लोगों में ठंड भी महसूस की गई थी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 12, 13 और 14 फरवरी को बादल देखने को मिल सकते हैं। साथ ही छिटपुट बारिश भी देखने को मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 फरवरी के बाद से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा और सुबह-शाम के पारे में बढ़ोतरी होगी।
कैसा रहने वाला है एमपी का मौसम?
आज के मौसम के बारे में जानें तो, प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है, लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है, जिसमें रायसेन, राजगढ़, शाजापुर के अलावा अन्य जिले शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के कुछ जिलों में सामान्य ठंड महसूस हो सकती है, जिसमें शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, ग्वालियर, सीहोर, नीमच, रायसेन, सतना, जबलपुर, गुना, भोपाल, नर्मदापुरम के अलावा अन्य जिले भी शामिल हैं। आने वाले समय में भी प्रदेश के मौसम और तापमान में बदलाव देखने को मिलेंगे।
कैसा रहा बीते दिन का मौसम?
बात करें बीते दिन के मौसम की तो, एमपी के कुछ जिलों के तापमान सामान्य से काफी ज्यादा कम दर्ज किए गए थे, जिसमें भोपाल, सागर, रीवा संभाग शामिल थे। वहीं, शहडोल की रात सबसे ठंडी दर्ज की गई थी। बात करें तापमान की तो, प्रदेश का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया था।
Created On :   9 Feb 2025 12:10 PM IST