मौसम अपडेट: एमपी में हो रहा फिर से ठंड का एहसास, आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी बदलाव के आसार, जानें कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम

- एमपी के मौसम में फिर से दिखा बदलाव
- सुबह और रात के समय ठंड का एहसास
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के मौसम में फिर से हल्की ठंड महसूस होने लगी है। उत्तर भारत के पास ही पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने वाला है और मौसम प्रणाली भी एक्टिव ना होने के चलते ऐसा महसूस हो रहा है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी बनने की वजह से दो दिनों तक रात में हल्की ठंड महसूस की संभावना बनी रह सकती है। आने वाले कुछ समय में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है जिससे प्रदेश का तापमान वापस से प्रभावित हो सकता है। बीते दिन की बात करें तो, सबसे कम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई सारे जिलों के तापमान में बदलाव देखने दर्ज हुआ है।
कैसा रहा प्रदेश का तापमान?
प्रदेश के तापमान के बारे में जानें तो, यहां का सबसे कम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक प्रदेश के इकलौते हिलस्टेशन पचमढ़ी में किया गया है। वहीं, प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक मंडला में दर्ज किया गया है। प्रदेश के कुछ स्थानों के न्यूनतम तापमान के बारे में जानें तो, भोपाल में 15 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 15 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम में 15.3 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 9 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 14 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस के अलावा अन्य जिलों में भी 16 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, देश की राजधानी के बारे में जानें तो यहां पर मौसम साफ रहेगा और हवा की स्पीड भी 8 से 10 किमी प्रति घंटे के हिसाब से ही रहेगी। प्रदेश का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
Created On :   23 Feb 2025 11:29 AM IST