मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में बदलाव आए नजर, प्रदेश के तापमान में आई गिरावट, जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

- एमपी के मौसम में आया बदलाव
- एमपी की राजधानी में नहीं छाएंगे बादल
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार वापस से गिरावट देखी जा रही है। साथ ही भोपाल के भी तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई सारे जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी नजर आई है। सोमवार को भी प्रदेश के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में खास बदलाव नजर नहीं आएंगे लेकिन कुछ जिलों में तीखी धूप देखने को मिल सकती है और राजधानी भोपाल में मौसम शुष्क बना रह सकता है। चलिए आज के मौसम के हाल के बारे में जानते हैं।
प्रदेश के शहरों का कैसा रहा पारा?
प्रदेश के प्रमुख हरों के पारे के बारे में जानें तो, भोपाल में 14.02 डिग्री सेल्सियस रहा, इसके बाद ग्वालियर में 12.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 15.5 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 8 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 12 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 15 डिग्री सेल्सियस, खजुराहों में 11 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 12 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 12.5 डिग्री सेल्सियस, सिवनी में 15.2 डिग्री सेल्सियस के अलावा अन्य जिलों के तापमान में भी गिरावट आई है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी देखी गई है।
मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को प्रदेश के कई सारे जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के मौसम में खास बदलाव भी नजर नहीं आएंगे लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, आने वाले एक दो दिनों के बाद से ही प्रदेश के तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। भोपाल की जानें तो, यहां का आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर में तीखी धूप लोगों को परेशान कर सकती है। इसके अलावा हवा की बात करें तो, प्रदेश में 10 से 12 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
Created On :   25 Feb 2025 11:03 AM IST