मौसम अपडेट: ठंड बढ़ने से लोगों में कंपन हुई शुरू, एमपी के इन जिलों का तापमान पहुंचा करीब 5 डिग्री, मौसम विभाग की तरफ से मिली ये जानकारी..

- ठंड बढ़ने से लोगों में कंपन हुई शुरू
- मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी
- जानें प्रदेश के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे लोगों में कंपन और ठिठुरन बढ़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कुछ जिलों में सुबह और शाम भारी कोहरा देखा जा रहा है। प्रदेश के इकलौते हिलस्टेशन पचमढ़ी में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते गुरुवार को सुबह के समय सबसे ज्यादा कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो, प्रदेश में शीतलहर चल सकती है।
एमपी के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में प्रदेश के लोग ठंड से परेशान हैं। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा कम तापमान गुरुवार की सुबह को दर्ज किया गया है, जिससे इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
कहां पर शीतलहर?
प्रदेश के करीब 33 जिलों में शीतलहर का असर देखने मिलेगा। जिसमें, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, निवाड़ी, हरदा, देवास, उज्जैन, रतलाम, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर के अलावा कई और जिले भी शामिल हैं। शीतलहर के चलते यहां के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।
कैसा रहने वाला है आज का मौसम?
प्रदेश में शीतलहर के चलते कई सारे जिलों के न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। जिसके चलते पचमढ़ी में तापमान 1.8 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा। भोपाल में 6.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 8.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा और भी जिलों में 6 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है।
Created On :   12 Dec 2024 11:47 AM IST