महाशिवरात्रि 2025: राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू-उपराष्ट्रपति धनखड़ सहित कई नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, PM मोदी ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम
- राजनीतिक गलियारों में उत्साह
- देश के बड़े नेताओं ने दी पर्व बधाई
जगदीप धनखड़ ने दी शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति ने लिखा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक यह पावन पर्व हमें ज्ञान, धैर्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी कामना है कि सम्पूर्ण सृष्टि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और उनके आशीष से हमारा राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो। हर हर महादेव।"
अच्छे स्वास्थ्य की कामना
पीएम मोदी ने देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुे कहा कि सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव!
राहुल गांधी ने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष ने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कि सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! शिवशक्ति की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे। हर हर महादेव।
Created On :   26 Feb 2025 9:52 AM IST