जज के घर से मिला नोटों का ढेर: जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले से मिली नोटों की गड्डियां, SC का बड़ा एक्शन, जज के इस्तीफे की मांग

- जज के बंगले से मिला भारी मात्रा में कैश
- SC ने किया यशवंत वर्मा का ट्रांसफर
- जस्टिस के घर पर लगी थी आग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा अचानक चर्चा में आ गए हैं। जज के राजधानी स्थित बंगले से बारी मात्रा में नोटों की गड्डी मिली है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए यशवंत वर्मा का तबादला प्रयागराज के हाई कोर्ट में कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि जज से इस्तीफा लेने की भी बात चल रही है।
कैसे मिला भारी मात्रा में कैश?
दरअसल, जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले पर आग लगी थी। वह दिल्ली में मौजूद नहीं थे। जज के परिवार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम आग बुझाने मौके पर पहुंची तो उन्हें घर से बड़ी संख्या पर नोटों की गड्डी मिली।
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची बात
यह बात जैसे ही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (भारत के मुख्य न्यायाधीश) संजीव खन्ना के पास पहुंची उन्होंने फौरन कॉलेजियम की मीटिंग बुलाई और दिल्ली हाई कोर्ट जज यशवंत वर्मा का तबादला कर दिया। फिलहाल यह तो सिर्फ शुरुआती कार्रवाई है। इसके बाद भी सुप्रीम कोर्ट आगे एक्शन ले सकता है।
प्रयागराज में हुआ जस्टिस यशवंत वर्मा?
जस्टिस यशवंत वर्मा का जन्म प्रयागराज में 6 जनवरी 1969 को हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। इसके बाद मध्य प्रदेश की रीवा यूनिवर्सिटी से उन्होंने एलएलबी की पढाई की। 8 अगस्त 1992 को वह एडव्होकेट के रूप में इनरोल हुए। अक्टूबर 2021 में वर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में जज के तौर पर शपथग्रहण की।
Created On :   21 March 2025 12:11 PM IST