गणतंत्र दिवस समारोह: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो इस बार भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि!

- सुबिआंतो की मौजूदगी इस बार के गणतंत्र दिवस को खास बनाएगी
- पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हुए थे शामिल
- 2021 और 2022 में कोविड के चलते कोई मुख्य अतिथि नहीं था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि होंगे। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबिआंतो अपनी भारत यात्रा के तुरंत बाद पाकिस्तान नहीं जाएंगे। आपको बता दें इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया में ये खबरें चर्चा में थी, सुबिआंतो भारत की यात्रा के बाद सीधे पाकिस्तान आएंगे। लेकिन अब इन खबरों पर पूर्णतया विराम लग गया है। भारत ने इंडोनेशिया के समक्ष ये मुद्दा रखा था, जिस पर अब रूख स्पष्ट हो गया।
पीटीआई के अनुसार भारत ने अभी तक इस साल के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की है। सुबिआंतो की मौजूदगी इस बार के गणतंत्र दिवस को खास बनाएगी। भारत-इंडोनेशिया संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उनकी यात्रा काफी मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
आपको बता दें भारत सरकार हर वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दुनिया के किसी नेता को आमंत्रित करती है, और उसे मुख्य अथिति बनाते है। पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जबकि 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी मुख्य अतिथि थे। 2021 और 2022 में कोविड महामारी के कारण गणतंत्र दिवस पर कोई मुख्य अतिथि नहीं था। जबकि 2020 में ब्राज़ील के तत्कालीन राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो, 2019 में दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और 2018 में एशियन देशों के सभी 10 नेता समारोह में शामिल हुए थे। 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, 2016 में फ़्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद, 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल हैं। 1993 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन मेजर ,1995 में नेल्सन मंडेला, 2010 में दक्षिण कोरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति ली म्युंग बाक ने गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत की थी।
Created On :   12 Jan 2025 9:55 AM IST