Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 Dec 2024 11:04 AM IST
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में 14.2 प्रतिशत की शानदार वृद्धि, बढ़कर हुई 213.7 गीगावाट
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नवंबर में भारत की कुल गैर-जीवाश्म ईंधन इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 213.70 गीगावाट तक पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने के 187.05 गीगावाट से 14.2 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाती है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने नवंबर 2023 से नवंबर 2024 तक भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में शानदार प्रगति की जानकारी दी, जो पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अपने क्लीन एनर्जी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
- 12 Dec 2024 10:41 AM IST
पीएम मोदी ने शरद पवार को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता शरद पवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।” अजीत पवार ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “शरद पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।”
- 12 Dec 2024 10:20 AM IST
यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर कसा तंज
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आज हाथरस जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा राहुल गांधी, आपमें निराशा का भाव है, आप हताशा के शिकार हैं।
- 12 Dec 2024 10:18 AM IST
मंडल अध्यक्ष चुनाव... बूथ अध्यक्षों से भी जानी उनकी राय, अब स्क्रूटनी और चर्चा के बाद होगी घोषणा
मंडल अध्यक्षों का चुनाव करने एक दिन पहले पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी के बाद बुधवार को सभी ३० मंडलों में बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी की गई। प्रत्येक मंडल के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारियों (संगठन पर्व सहयोगियों) ने मंडलों में पहुंचकर बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी की। बूथ अध्यक्षों से उनकी पसंद के नाम पर्चियों में लिखाकर लिए और पर्चियां सीलबंद लिफाफे में जिला कार्यालय को सौंपी। बताया जा रहा है कि सभी लिफाफे गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भोपाल में खुलेंगे। वहां स्क्रूटनी के साथ ही मैरिट सूची तैयार होगी। जिस पर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अंतिम चर्चा होगी। १५ दिसंबर के पहले मंडल अध्यक्षों की घोषणा होनी है। कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों में नए मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।
- 12 Dec 2024 9:51 AM IST
दिल्ली: त्रिलोकपुरी फायरिंग मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए, चल रही पूछताछ
दिल्ली: त्रिलोकपुरी फायरिंग मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए, चल रही पूछताछ
- 12 Dec 2024 9:36 AM IST
विपक्ष के नेता राहुल गांधी रेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हुए
विपक्ष के नेता राहुल गांधी रेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हुए
- 12 Dec 2024 9:21 AM IST
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और संविधान का अपमान अति-निंदनीय और शर्मनाक
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और संविधान का अपमान अति-निंदनीय और शर्मनाक
- 12 Dec 2024 9:02 AM IST
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित पार्क में फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी 5 गोलियां
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित पार्क में फायरिंग, एक शख्स को लगी 5 गोलियां
- 12 Dec 2024 8:34 AM IST
घंटे भर से ज्यादा देर तक डाउन रहने के बाद सामान्य हुई व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम
घंटे भर से ज्यादा देर तक डाउन रहने के बाद सामान्य हुई व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम
- 12 Dec 2024 8:19 AM IST
दिल्ली मौसम
सर्द हवाओं से दिल्ली में बढ़ी ठंड, शीतलहर का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
Created On :   12 Dec 2024 7:58 AM IST