हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: 90 सीटों पर शाम 5 बजे तक 61% मतदान, यमुनानगर में सबसे ज्यादा 67.93% वोटिंग, 67.69% के साथ पलवल दूसरे नंबर पर

90 सीटों पर शाम 5 बजे तक 61% मतदान, यमुनानगर में सबसे ज्यादा  67.93% वोटिंग, 67.69% के साथ पलवल दूसरे नंबर पर
  • 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
  • हरियाणा में कुल 2063 पोलिंग बूथ
  • 8 अगस्त को होगा परिणाम का एलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुए। राज्य में कल 1031 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत ईवीएम मैं कैद हुई । जिसमें 101 महिलाएं शामिल है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 20,35,4350 मतदाताओं के हाथों में है। इनमें 1,07,75,957 पुरुष और 95,77,926 महिला वोटर्स हैं। वहीं, अन्य वॉटर्स की संख्या 467 है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला जैसे दिग्गजों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। आपको बता दें कि, राज्य में 2,063 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। साथ ही, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर नहीं जानकारी दी की 29,462 पुलिस कर्मी, 21196 होमगार्ड के जवान सहित 10403 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) तैनात किए गए थे।

शाम 5 बजे तक 61 परसेंट वोटिंग

हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 61% वोटिंग हुई है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 67.93% वोटिंग हुई। उसके बाद पलवल में 67.69% और फतेहाबाद में 67.05% मतदान हुए हैं।

कौन से दल कितनी सीटों पर लड़ रहे हैं?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 90 में से 89 सीटों पर लड़ा। कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर कैंडीडेट्स खड़े किए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी की बात करें तो वह 88 सीटों पर लड़ी। जेजेपी और एएसपी कागठबंधन हुआ देखने को मिला। राज्य की कुल 90 सीटों में से जेजेपी 66 सीटों पर और आजाद समाज पार्टी 12 सीटों पर लड़ी। दूसरी ओर आईएलएनडी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। जिसमें से ILND ने 51 और BSP ने 35 सीटों पर दांव लगाया था। वहीं, सीपीएम ने एक ही सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया था।

हॉट सीटें

ऐलनाबाद विधानसभा सीट, अंबाला सीट, रनिया सीट, लाडवा सीट और उचाना कलां सीट पर सबकी नजर टिकी थी। जुलाना विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला जहां कांग्रेस ने अपनी ओर से पहलवान विनेश फोगाट पर भरोसा जताया था।

Live Updates

  • 5 Oct 2024 4:16 AM GMT

    90 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 9.53% वोटिंग

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक 90 सीटों पर 9.53% मतदान हुआ है।



     


  • 5 Oct 2024 4:08 AM GMT

    एक नंबर पार्टी कांग्रेस जा रही है! बोले रानिया विधानसभा से निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला

    रानिया विधानसभा से निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला ने मतदान के बाद बताया कि कांग्रेस और बीजेपी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने मीडिया से कहा- लोगों ने मन बना रखा है। एक नंबर पार्टी कांग्रेस बनने जा रही है। लेकिन हंग असेंबली रहेगी। भाजपा को 20 के आस-पास है। कांग्रेस को 42-43 सीटें मिलने जा रही हैं। इंडिपेंडेंट और आदर्स 20 से ज्यादा निकल कर आ रहे हैं। हरियाणा बड़ा ही निर्णायक फैसला करता है। मैं निर्दलीय लड़ रहा हूं और यहां लगातार दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार को जनता चुनने जा रही है। मेरे मतदाता जहां कहेंगे मैं वहां जाऊंगा। मैं जनता के साथ हूं। 

  • 5 Oct 2024 3:57 AM GMT

    निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला ने डाला वोट

    रानिया विधानसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट रणजीत सिंह चौटाला ने किया मतदान। 

  • 5 Oct 2024 3:46 AM GMT

    JJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने डाला वोट

    जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने हरियाणा के सिरसा में एक पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया। उन्होंने बाहर आकर अपनी इंक से लगी हुई उंगली दिखाते हुए कहा- हरियाणा की जनता अब तय करेगी कि वह किसे चुनना चाहती है। हमने अपना काम किया है, हमने खूब प्रचार-प्रसार किया। फैसला तो प्रदेश की जनता ही करेगी।  

  • 5 Oct 2024 3:40 AM GMT

    'कांग्रेस के समय अनुसूचित जातियों पर हुए अत्याचार' बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- कांग्रेस अब तक अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाए, हमने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया। कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस के समय में खासकर अनुसूचित जातियों पर अत्याचारि हुए। पिछले 10 साल में हरियाणा में औद्योगिक विकास हुआ है, सबको काम मिला है।

  • 5 Oct 2024 3:30 AM GMT

    वोट डालने के बाद दलित नेता कुमारी शैलजा ने साधा बीजेपी पर निशाना

    कांग्रेस सांसद और दलित नेता कुमारी शैलजा ने हिसार के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने के बाद कहा- हमारी पार्टी फैसला करती है, यह हमारी परंपरा है। आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी। आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं। वैसे तो यह एक तरफा मामला है हरियाणा में आज के दिन। साथ ही, सांसद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- भाजपा खुद बहुत कमजोर हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं। 

Created On :   5 Oct 2024 3:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story